फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash singh badal, sangat darshan, punjab news

संगत दर्शन के लिए की गाड़ियों का 14 लाख किराया बकाया, वित्त मंत्री से शिकायत

Sun, 23 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sun, 23 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Parkash singh badal, sangat darshan, punjab news
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने किराए की लग्जरी इनोवा गाड़ियों पर संगत के दर्शन तो किए, लेकिन उसका चौदह लाख रुपये से अधिक बना किराया अभी तक मालिक को अदा नहीं किया। ट्रेवल का काम करने वाले प्रिथी राम जिला प्रशासनिक अधिकारियों को उक्त किराए की वसूली संबंधी बार-बार निवेदन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


बठिंडा टूर ट्रेवल कंपनी चलाने वाले बठिंडा निवासी प्रिथी राम ने बताया कि मई 2016 से जिला प्रशासन ने उनकी कई लग्जरी गाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व उप मुख्यमंत्री के संगत दर्शन के लिए किराए पर 31 दिसंबर 2016 तक लिया था। इसका कुल बिल 14 लाख रुपये से अधिक का बना था। उन्होंने कई बार तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग और उनके बाद आए घनश्याम थौरी को मिलकर बिल संबंधी बात की।
विज्ञापन


हर बार डिप्टी कमिश्नरों ने फंड न आने का कहकर उन्हें टाल दिया। इस वजह से अब इतनी रकम फंसी होने से उन्हें अपना कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं है, लेकिन वे फिर भी उक्त मामले संबंधी जानकारी हासिल कर हल करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर ली गाड़ियों का बिल अदा न करने का आरोप

Parkash singh badal, sangat darshan, punjab news
CM Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo
बिहार के श्री पटना साहिब में नवंबर 2016 में आयोजित एक धार्मिक समागम में पिछली अकाली-भाजपा सरकार की ओर से पूरे प्रदेेेश भर से सरकारी बाबुओं की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान कई ऐसे अधिकारी थे जो किराए की लग्जरी गाड़ियां लेकर उक्त समागम में पहुंचे थे।

इनमें से एक बठिंडा जिले के ट्रांसपोर्ट अफसर मनकंवल सिंह चाहल का नाम भी शामिल है। उन्होंने 4 लग्जरी गाड़ियों को किराए पर लिया और समागम में पहुंच गए, लेकिन उक्त गाड़ियों का बिल अभी तक गाड़ी मालिक को अदा नहीं किया। इसके चलते पीड़ित गाड़ी मालिक ने शनिवार को शहरी विधायक मनप्रीत सिंह बादल के पास पेश होकर जिला ट्रांसपोर्ट अफसर के खिलाफ एक शिकायत सौंपी।

गाड़ियों के मालिक प्रिथी राम ने बताया कि उक्त समागम के लिए जिला ट्रांसपोर्ट अफसर मनकंवल सिंह चाहल ने उनसे चार गाड़ियां किराए पर ली थी, जो कई दिनों तक उनके साथ पटना में रही। उक्त गाड़ियों का किराया डेढ़ लाख रुपये से अधिक बन गया। इसको लेने के लिए उन्होंने कई बार जिला ट्रांसपोर्ट अफसर से बातचीत की, लेकिन उनकी रकम नहीं दी।

उन्होंने आरोप लगाया है कि रकम मांगने पर डीटीओ का गनमैन जसवीर सिंह उन्हें उनकी गाड़ियों को बंद करने की धमकी देता है। इस वजह से अब वे अपना कारोबार चलाने के लिए कई मुसीबतों को मोल लेने पर मजबूर हैं। उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है।
जब जिला ट्रांसपोर्ट अफसर से बातचीत की गई तो उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति उसके पास काम लेने के लिए आया था। इसके चलते उन्होंने उसको काम दिला दिया, लेकिन जब डीटीओ से रकम संबंधी पूछा तो उन्होंने कोई जवाब दिए बिना ही फोन काट दिया। डीटीओ के चालक व गनमैन का कहना था कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मनप्रीत सिंह बादल का कहना था कि उनके पास शिकायत आई है। इसकी जांच  ट्रांसपोर्ट अधिकारियों व जिला प्रशासन से करवाकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed