फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal Passed Away Parkash Singh Badal was youngest and oldest Chief Minister of Punjab

Parkash Singh Badal Died: पंजाब के सीएम रहते हुए प्रकाश सिंह बादल ने बनाए ये रिकॉर्ड, पर आखिरी चुनाव में...

Wed, 26 Apr 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Apr 2023 08:58 AM IST
सार

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के अब तक 17 मुख्यमंत्रियों में प्रकाश सिंह बादल को सबसे कम उम्र 43 साल और सबसे ज्यादा 82 साल की उम्र के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। हालांकि उन्हें आखिरी चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां ने हराया था।

विज्ञापन
Parkash Singh Badal Passed Away Parkash Singh Badal was youngest and oldest Chief Minister of Punjab
Parkash Singh Badal Passed Away - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पंजाब की राजनीति का एक बड़ा अध्याय खत्म हो गया है। 95 साल की उम्र तक सियासत में सक्रिय रहने के कारण उन्हें राजनीति का बाबा बोहड़ (दिग्गज) कहा जाता था। उन्होंने 20 साल की उम्र में 1947 में सरपंच का चुनाव जीतकर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वह पांच बार पंजाब का सीएम बने। 
विज्ञापन


पंजाब के अब तक 17 मुख्यमंत्रियों में प्रकाश सिंह बादल को सबसे कम उम्र 43 साल और सबसे ज्यादा 82 साल की उम्र के मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। 1970 में वह पहली बार और 2012 में आखिरी बार मुख्यमंत्री बने। वह 2017 तक (89 वर्ष की आयु में) राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे।
विज्ञापन


आखिरी बार चप्पड़चिड़ी में प्रकाश सिंह बादल ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
प्रकाश सिंह बादल ने साल 2012 में  84 साल की उम्र में पांचवीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ ली थी। यह शपथ उन्होंने मोहाली के चप्पड़चिड़ी स्थित फतेह मीनार के पास स्थित मैदान में शपथ ली थी। उस समय भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भव्य समारोह में शिअद, भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेता पहुंचे थे। चप्पड़चिड़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 18 विधायकों के साथ शपथ ली थी। देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे, वह भी समारोह में शामिल हुए थे, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में थे और कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में बादल की राजनीतिक यात्रा
1970 - 43 साल की उम्र में वे पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री चुने गए।
1977 - आपातकाल के दौरान उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। आपातकाल के बाद वे केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री बने। बाद में वे दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए।
1997 - वे तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई।
2007 - उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार का नेतृत्व किया और चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
2012 - 84 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री बने। अकाली-भाजपा सरकार का नेतृत्व करते हुए पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।

नहीं जीत सके जीवन का आखिरी चुनाव
साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मगर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें 11,396 मतों से हरा दिया था। जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल ने अपने प्रतिद्वंदी कैप्टन अमरिंदर सिंह को 22,770 मतों से हराया था।

इस सीट से वह 1997 से लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके थे। मगर जीवन के आखिरी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सबसे अधिक उम्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी प्रकाश सिंह बादल रह चुके हैं। उन्होंने 94 साल की उम्र में अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। 

प्रोफाइल प्रकाश सिंह बादल

-जन्म: 8 दिसंबर, 1927 मलोट (मुक्तसर) के निकट अबुल खुराना।

-शिक्षा: लाहौर के फार्मन क्रिश्चियन काॅलेज के स्नातक
-परिवार: सुखबीर सिंह बादल (पुत्र), हरसिमरत कौर बादल (पुत्रवधू),

-पिता: रघुराज सिंह
-माता: सुंदरी कौर

-पत्नी: सुरिंदर कौर (2011 में निधन) 1959 में हुआ था विवाह।
-बेटी: परनीत

-राजनीति में आए: 1947 में सरपंच का चुनाव जीता
-पहली बार विधायक: 1957 में

-अंतिम चुनाव: 2022 विधानसभा, लंबी सीट (मुक्तसर) हार गए।
-पहली बार सीएम: 1970 में

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed