{"_id":"57d69e584f1c1b193bd475aa","slug":"pargat-singh-resigned-from-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने अकाली दल से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने अकाली दल से दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Pargat singh resignation
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी और अकाली दल के विधायक परगट सिंह ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। परगट ने अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणजीत अटवाल को सौंप दिया है। उन्होंने यह पत्र पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भी भेज दिया है।
गौरतलब है कि मानसून सत्र की समाप्ति के बाद परगट सिंह ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह अकाली दल से खफा चल रहे थे। परगट ने हाल ही में नवजोत सिंह सिंद्धू के साथ मिल कर चौथा फ्रंट आवाज-ए-पंजाब बनाया। सिंह ने अप्रैल में मुख्य संसदीय सचिव बनने से भी मना कर दिया था ।
पहले परगट सिंह को अकाली दल से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि परगट सिहं ने कहा कि उन्हें उनके अकाली दल से निष्कासन की जानकारी अखबारों से ही मिली थी। इसके बाद परगट सिंह खुलकर अकाली दल के खिलाफ बोलने लगे। उन्होंने पंजाब की बरबादी के लिए अकाली गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनके इस्तीफे को इसलिए अहम माना जा रहा है क्यों विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।