फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parents unit justice against private schools Satnam Singh appointed president organization

प्राइवेज स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने बनाई पैरेंट्स यूनिट फॉर जस्टिस, सतनाम सिंह को बनाया गया संगठन का अध्यक्ष

Sun, 02 Aug 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
parents unit justice against private schools Satnam Singh appointed president organization
चंडीगढ़। प्राइवेट स्कूलों से फीस को लेकर तनातनी के बीच शनिवार को अभिभावकों ने मिलकर ‘पैरेंट्स यूनिट फॉर जस्टिस’ संगठन बनाया है। सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सतनाम सिंह दाऊं को अध्यक्ष और मनीश सोनी को संगठन का सचिव चुना। सदस्यों का कहना है कि प्रशासन के कई आदेशों के बावजूद प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से ट्यूशन फीस के अलावा अन्य खर्चे भी वसूलने में लगे हैं। ऐसे में यह संगठन बनाना बेहद जरूरी था।
विज्ञापन

सचिव मनीश सोनी ने कहा कि स्कूल उन सुविधाओं के लिए भी हमसे फीस वसूलने की कोशिश कर रहें हैं जो हमारे बच्चे ले ही नहीं रहे हैं। बंद स्कूलों में बिजली, पानी, लैब, खेलकूद, स्कूल परिसर के रखरखाव इत्यादि के खर्चे नहीं हो रहे हैं। इसके बावजूद प्राइवेट स्कूल पूरी फीस वसूलने के लिए रोज नए पैंतरे अपना रहे हैं। एक दिन में 40 मिनट की क्लास लगाकर रेगुलर स्कूल के 6 घंटों के बराबर की फीस ली जा रही है। वहीं छोटे बच्चों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी उनके अभिभावकों की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed