फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paratp Singh Bajwa says at least 32 people in the current Government are in touch with me

पंजाब: 'दो महीने नहीं चलेगी सरकार, आप के 32 विधायक हमारे संपर्क में,' कांग्रेस नेता बाजवा ने किया बड़ा दावा

Tue, 26 Sep 2023 04:50 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही गठबंधन का हिस्सा है। मगर हरियाणा और पंजाब में बात नहीं बन रही है। पंजाब में कांग्रेस नेता लगातार आप के साथ गठबंधन का विरोध जता रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम प्रताप सिंह बाजवा का है।

विज्ञापन
Paratp Singh Bajwa says at least 32 people in the current Government are in touch with me
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : @Partap_Sbajwa

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार गिराने का दावा भी कर दिया। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब पूरे तरह से कर्जा में डूब गया है। इनको (आप सरकार) बाहर करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। सात-आठ महीने में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। सभी वर्गों से मेरी अपील है कि 13 की 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी। सभी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दो। अगर 13 सीटों पर कांग्रेस जीत गई तो मैं तुम्हें यकीन दिलाता हूं कि ये सरकार दो महीने नहीं चलेगी। आप के कम से कम 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। 18 हमारे पास हैं।  

विज्ञापन

कांग्रेस की आप के साथ जुड़ने की इच्छा नहीं

प्रताप सिंह बाजवा ने कुछ दिन पहले कहा था कि पिछले डेढ़ साल में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उससे यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस की आप के साथ जुड़ने की कोई इच्छा नहीं है। उधर, पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस के साथ छोटे-मोटे मनमुटाव को दूर कर लिया जाएगा। इस पर भी बाजवा ने कहा था कि यह चीमा की राय हो सकती है लेकिन मेरी नहीं है। कोई भी रिश्ता एकतरफा राय से नहीं बनता। दोनों पक्षों की समान राय जरूरी है।
विज्ञापन

सभी 13 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही गठबंधन का हिस्सा है। मगर हरियाणा और पंजाब में बात नहीं बन रही है। पंजाब में कांग्रेस नेता लगातार आप के साथ गठबंधन का विरोध जता रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम प्रताप सिंह बाजवा का है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भी राज्य इकाई को पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed