{"_id":"5bc444d6bdec2269525f8739","slug":"para-athlete-deepa-malik-wins-medal-para-asian-games-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेडल जीतने पर सीएम ने दी बधाई, तो दीपा मलिक बोलीं- ओलंपिक में पदक जीता था, नौकरी तो दे दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल जीतने पर सीएम ने दी बधाई, तो दीपा मलिक बोलीं- ओलंपिक में पदक जीता था, नौकरी तो दे दीजिए
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
deepa malik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सरकार भले ही देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का दावा करती हो, लेकिन रियो पैरालंपिक में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी नौकरी के लिए तरस गए हैं। यह कोई ओर नहीं कह रहा है, बल्कि रियो पैरालंपिक में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी दीपा मलिक ने सरकार पर सवाल उठाया है। सीएम मनोहर लाल ने पैरा एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दीपा मलिक को ट्वीट कर बधाई दी।
जिस पर दीपा मलिक ने तुरंत जवाब दिया कि दो साल पहले ओलंपिक में मेडल जीता था, लेकिन आजतक खेल नीति के तहत नौकरी का इंतजार है। दीपा मलिक ने सीएम से जल्द एचसीएस लेवल की नौकरी देने की गुहार लगाई है और दीपा ने यह ट्वीट पीएम नरेंद्र मोदी, पीएमओ व खेल मंत्री अनिल विज के पास भी कर दिया है। रियो में वर्ष 2016 में हुए पैरालंपिक खेलों में दीपा मलिक ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था और वह पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली देश की पहली महिला बन गई थी।
पैरालंपिक में मेडल जीतने पर हरियाणा सरकार ने दीपा मलिक को चार करोड़ रुपये दे दिए थे और उनको जल्द ही प्रदेश की प्रथम श्रेणी की नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन उसके बाद से अभी तक दीपा मलिक को नौकरी नहीं दी गई है, जिससे सरकार के सामने दीपा का दर्द अब छलकने लगा है। यही कारण है कि पैरा एशियन गेम्स में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीएम मनोहर लाल ने दीपा को ट्वीट करके बधाई दी तो नौकरी नहीं मिलने का दर्द छलक गया और उसने सीएम को वादा याद दिलाते हुए नौकरी की मांग कर दी। दीपा ने कहा कि अब पैरा एशियन गेम्स में भी दो मेडल जीत लिए हैं, अब सरकार कुछ ध्यान दे। इसमें भी दीपा ने पीएम नरेंद्र मोदी तक को यह ट्वीट कर दिया।

दीपा को ब्रॉन्ज जीतने पर बधाई, तुम देश की शान
deepa malik
सीएम मनोहर लाल के निजी ट्वीटर हैंडल से दीपा मलिक को ट्वीट किया गया है कि पैरा एशियन गेम्स में दीपा को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई। तुम देश की शान हो और हमेशा ऐेसे ही चमकती रहो।
दो साल निकल गए, अभी तक नौकरी नहीं मिली : दीपा
सीएम मनोहर लाल के बधाई वाले ट्वीट का दीपा मलिक ने जवाब दिया कि आपका धन्यवाद। लेकिन रियो के सिल्वर मेडल पर मुझे अभी तक नौकरी नहीं मिली है, जबकि दो साल का समय निकल गया है। मैं एचसीएस लेवल की नौकरी की हकदार हूं। अब तो मैने पैरा एशियन गेम्स में भी दो मेडल जीत लिए है, लेकिन रियो के सिल्वर मेडल पर भी नौकरी नहीं मिली है। दीपा मलिक ने सीएम से मामले में आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।