फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University gets three additional units of NSS

पंजाब विश्वविद्यालय को एनएसएस की तीन अतिरिक्त इकाइयां मिलीं

Fri, 23 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Panjab University gets three additional units of NSS
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय को एनएसएस की तीन अतिरिक्त इकाइयां मिल गई हैं। इसके तहत 300 और स्वयंसेवकों की भर्ती हो सकेगी। इसके लिए अनुमति राज्य एनएसएस सेल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मिली है।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अश्विनी कौल ने बताया कि वर्तमान में एनएसएस की आठ इकाइयां हैं। वर्तमान सत्र के लिए 1100 एनएसएस स्वयंसेवकों को नामांकित किया जा सकेगा। पंजाब विश्वविद्यालय की एनएसएस टीम सामाजिक मोर्चे पर हर संभव तरीके से लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
विज्ञापन

एनएसएस टीम लॉकडाउन की अवधि में भी बहुत सक्रिय रही है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार, कोविड-19 टीकाकरण, सड़क सुरक्षा अभियान, डिजिटल योग प्रदर्शन आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया। पीयू के विभिन्न पार्कों के रखरखाव के लिए विशेष अभियान चलाए गए। विश्वविद्यालय में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों को मुफ्त भोजन बांटा। पीयू के गोद लिए गांवों में भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed