{"_id":"57bc9e884f1c1bf654d50b6b","slug":"panjab-university-election-date-has-not-been-declaired-yet-but-raillies-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पीयू में चुनावी पारा हाई, तारीख घोषित होने से पहले ही रैलियों का दौर शुरू, बाहरी नेता भी कैंपस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में चुनावी पारा हाई, तारीख घोषित होने से पहले ही रैलियों का दौर शुरू, बाहरी नेता भी कैंपस में
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में 2016-17 सत्र के छात्र काउंसिल चुनाव सितंबर के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित है। पीयू के सभी छात्र संगठनों ने चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है।
सभी छात्र संगठनों ने चुनाव में जीत के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। विभागों में चुनाव प्रचार पहले से ही शुरू हो चुका है।
कहने को पीयू छात्र काउंसिल चुनाव है, लेकिन चुनाव मैदान में उतर रहे सभी छात्र नेताओं के संबंध किसी न किसी राष्ट्रीय पार्टी से है। पीयू कैंपस में चुनावी माहौल बनाने के लिए छात्र संगठनों की कमान अब बाहरी बड़े नेताओं ने संभालनी शुरू कर दी है। कैंपस चुनाव की तैयारी में पुराने छात्र नेताओं के अनुभव का भी लाभ उठाया जा रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीयू कैंपस जीतने की तैयारी
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
2017 पंजाब विधनासभा चुनाव के कारण इस साल सभी छात्र संगठनों के लिए पीयू छात्र काउंसिल चुनाव में जीत टॉनिक का काम करेगी। अकाली दल की छात्र इकाई सोई के लिए लगातार दूसरे साल पीयू काउंसिल में आना बड़ी चुनौती है। पीयू काउंसिल चुनाव से पहले इस समय कैंपस में सबसे अधिक गतिविधियां सोई की ओर से जारी हैं। सोई के पुराने छात्र नेताओं ने कैंपस में डेरा डाल लिया है।
कैंपस में गाड़ियों से हो रहा शक्ति प्रदर्शन
पीयू प्रशासन के निर्देशों के बाद भी कैंपस में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर कोई रोक नहीं लग रही। मंगलवार सोई की ओर से स्टूडेंट सेंटर पर पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा से पहले 50 से अधिक गाड़ियों का काफिला पहुंचा। गेट नबंर 3 के बाहर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कैंपस में छात्र नेता बाहरी गाड़ियों पर स्टीकर और बैनर लगाकर जमकर प्रचार कर रहे हैं।

सोई का पैनल घोषित, करन रंधावा कैंपस प्रेसिडेंट
PU Election 2016-17
- फोटो : amar ujala
पीयू काउंसिल चुनाव में सबसे पहले सोई छात्र संगठन ने मंगलवार पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। सोई नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की अगुवाई में स्टूडेंट सेंटर पर सोई समर्थकों के बीच मनप्रीत औलख को प्रेसिडेंट, प्रभजीत करमूवाला को चेयरमैन, गुरपाल मान को पार्टी प्रेसिडेंट,करन रंधावा को कैंपस प्रेसिडेंट,भवेश गक्खड़ कैंपस इंचार्ज,चरणजीत सिंह पार्टी इंचार्ज और बनिंदर सिंह ढिल्लो को कनवीनर नियुक्त किया गया है।
26 अगस्त से बाहरी वाहनों पर रोक
मंगलवार पीयू कैंपस में एक छात्र संगठन द्वारा बाहरी गाड़ियों को लाने के बाद सभी गेट पर चेकिंग बढ़ा दी गई। उधर, देर शाम पीयू प्रशासन ने 26 अगस्त के बाद बिना स्टीकर किसी भी बाहरी गाड़ी को कैंपस में एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी स्टूडेंट, टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टॉफ को संबंधित विभाग से स्टीकर लेने के निर्देश दिए गए हैं।