फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Panjab University administration is in trouble

हाईकोर्ट के आदेश से मुश्किल में पीयू प्रशासन, खाली पदों को भरना बना भारी सरदर्द

Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Panjab University administration is in trouble
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पीयू और कॉलेजों के प्रोफेसरों की रिटयारमेंट उम्र 60 से 65 नहीं करने केआदेश ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पीयू प्रशासन को प्रोफेसरों के खाली पदों को तीन महीने में भरने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर पीयू के पुराने रिकार्ड को देखें तो डेढ़ दो साल से पहले कभी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। प्रोफेसर पदों के लिए आने वाले आवेदनों की स्क्रूटनी में ही छ महीने से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

नए प्रोफेसर की नियुक्ति पीयू के लिए बनेगी चुनौती

Panjab University administration is in trouble
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
पीयू  के 75 से अधिक विभाग और इंस्टीट्यूट में 1570 पद स्वीकृत हैं। लेकिन इस समय 700 से अधिक पद खाली पडे़ हैं। पीयू अधिकतर विभागों में कांट्रेक्ट और गेस्ट प्रोफेसर से काम चला रहे हैं। पीयू में प्रोफेसर नियुक्ति की लंबी पक्रिया है। पीयू ने कुछ समय पहले ही हर साल 50 से 100 प्रोफेसर की नियुक्ति का फैसला लिया है। ऐसे में सभी खाली पदों को तीन महीने में भरा जाना मुमकिन नहीं लगता।  

पीयू ने 45 प्रोफेसरों को नहीं किया रिलीव

Panjab University administration is in trouble
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ - फोटो : डेमो फोटो
मंगलवार को हाईकोर्ट ने 45 प्रोफेसरों को 60 की उम्र में ही रिटायर करने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन पीयू प्रशासन ने बुधवार को किसी प्रोफेसर को रिटायर करने संबंधी आदेश जारी नहीं किए हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पीयू ने लीगल काउंसिल के सीनियर एडवोकेट से राय मांगी है।
विज्ञापन

दिनभर रही चर्चा

Panjab University administration is in trouble
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : ‌file photo
पीयू और कॉलेजों के 68 प्रोफेसरों की रिटायरमेंट के आदेश को लेकर बुधवार को दिनभर पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में चर्चा रही। इस फैसले के बाद आने वाले महीनों में रिटायर की दहलीज पर बैठे प्रोफेसर भी काफी मायूस थे। विभागों में इस मामले में रिटायर किए गए प्रोफेसर के अगले कदम पर सभी की नजरें हैं।

देव समाज कॉलेज के प्रिंसिपल को रिलीव किया

Panjab University administration is in trouble
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद कई कॉलेजों ने तुरंत शिक्षकों को रिलीव कर दिया। सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ.मीरा मोदी को रिलीव कर दिया गया है। इकोनॉमिक्स विभाग की हेड प्रो.पंकजा वशिष्ट को प्रिंसिपल का चार्ज दिया गया है। कॉलेज ने अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विजय लक्ष्मी को भी रिलीव कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed