फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paneer samples failed in the lab, three more people named in the case

पनीर के सैंपल लैब में हुए फेल, तीन और लोग केस में नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Paneer samples failed in the lab, three more people named in the case
सेहत विभाग और बलौंगी थाना पुलिस की ज्वाइंट टीम ने गत शुक्रवार को पहले अंतर्राज्यीय मिलावटी पनीर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 6 क्विंटल 80 किलो मिलावटी पनीर समेत दो लोगों को दबोचा था। इस पनीर के जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी लैब से रविवार को रिपोर्ट आ गई। जिसमें इस पनीर के सैंपल फेल हो गए हैं। इससे साफ हो गया है कि उक्त पनीर मिलावटी था। बलौंगी थाने के एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन और लोगों को नामजद किया है। इनकी पहचान साहिल, संजीव और राम मेहर निवासी कैथल के रूप में हुई है। इनमें एक पनीर बनाने वाली कंपनी का मालिक है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और फूड सेफ्टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस अभी इस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक सेहत विभाग और बलौंगी पुलिस की टीम ने शुक्रवार को एक अंतर्राज्यीय मिलावटी पनीर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों प्रवीन कुमार निवासी गांव सजूूमां थाना कलैत जिला कैथल और अंकुश निवासी शेरूखेड़ी थाना तीतराम जिला कैथल को काबू किया था। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह हरियाणा के कैथल की एक डेयरी से पनीर लाकर यहां बेचते थे। इसके बाद तीन और लोगों को नामजद किया गया था। इस दौरान पता चला था कि साहिल पहले ही गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकुश का भाई है। वहीं, यह सभी आरोपी रिश्तेदार हैं। सूत्रों से पता चला है कि वह काफी समय से इस कारोबार में लगे हुए हैं। एक बार पहले भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed