फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula woman missing under suspicious circumstances, family distraught, Admission counselor in private school

पंचकूला की महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन परेशान, निजी स्कूल में है एडमिशन काउंसलर

Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Panchkula woman missing under suspicious circumstances, family distraught, Admission counselor in private school
चंडीगढ़। सेक्टर-25 के एक निजी स्कूल में एडमिशन काउंसलर के पद पर कार्यरत महिला स्कूल से घर जाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पंचकूला के सेक्टर-12/ए निवासी उपमा जोशी स्कूल से कैब में घर जाने के लिए निकली, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। इससे परेशान होकर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अब महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उनकी तलाश में जुटी है
विज्ञापन

महिला के पति अमित जोशी ने बताया कि उपमा चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित एक निजी स्कूल में बतौर एडमिशन काउंसलर के पद पर कार्यरत है। वह रोजाना सुबह आठ बजे घर से स्कूल के निकल जाती थी और शाम करीब छह बजे घर वापस आती थी। रोजाना की तरह बीते 23 अप्रैल को उपमा अपने आई-20 कार से स्कूल चली गई। शाम को घर नहीं लौटी तो उन्हें फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद था। इसके बाद स्कूल में पता किया, जहां उन्हें बताया गया कि उपमा ने स्कूल में कार की चाबी देकर कहा कि यह उसकी तबियत ठीक नहीं है, वह कैब से अपने घर जा रही है। घर से कोई सदस्य आकर उनकी कार ले जाएगा। इसके बाद वह स्कूल से निकल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। परेशान होकर अमित ने मामले की शिकायत सेक्टर- 24 चौकी पुलिस को दी है। घटना को एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस उनका कुछ सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
स्कूल के पास से आई आखिरी लोकेशन
पुलिस ने जब उपमा के मोबाइल नंबर की डिटेल का खंगाली तो उनकी आखिरी लोकेशन स्कूल के पास आई। इसके बाद से उनका नंबर स्विच ऑफ है। परिवार अब उपमा की तलाश के लिए पुलिस के साथ साथ सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए टीम बनाई गई है, जल्द ही उनको ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed