फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Weather News: Landslide due to heavy rains at Morni Hills of Panchkula

Panchkula Weather News: पंचकूला में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, मोरनी में पहाड़ दरके

Sun, 09 Jul 2023 01:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

गांव टिब्बी में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह गांव टिब्बी में छत गिरने से पांच पशुओं की मौत हो गई। गांव वालों ने जेसीबी मशीनों की मदद से मृत पशुओं को बाहर निकाला। मकान मालिक अवतार और रामकुमार ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
Panchkula Weather News: Landslide due to heavy rains at Morni Hills of Panchkula
मोरनी में धरके पहाड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश से पंचकूला जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिक पानी आने की वजह से कौशल्या डैम से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं चंडीगढ़ में सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, मोरनी हिल्स से पंचकूला जाने वाले दोनों मुख्य मार्ग के अलावा लोकल रूट्स पर भी जगह-जगह पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गिरा। मोरनी से बडीशेर, टिक्करताल, नीमवाला, ठंडोग सड़कों पर भूस्खलन से आवाजाही बंद है। रास्ते बंद होने के चलते स्थानीय ग्रामीण अपने घरों में कैद है। दर्जनभर से अधिक मुख्य सड़कों के किनारे बनाई गई सुरक्षा दीवारें भी ढह गई हैं। कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इलाके के ग्रामीण नाराज है। उनका कहना है कि विकास के नाम पर इलाके को बर्बाद किया जा रहा है। जब मौसम में कुछ धूप खिलेगी तो पहाड़ों पर और अधिक भूस्खलन होगा। इस विनाश की भरपाई कर पाना संभव नहीं है। रविवार को भी जिले में रुक-रुककर बारिश होती रही है। शहर के अभयपुर में पानी लोगों के घर में घुस गया है। 

गांव टिब्बी में छत गिरी, पांच पशु मरे

गांव टिब्बी में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह गांव टिब्बी में छत गिरने से पांच पशुओं की मौत हो गई। गांव वालों ने जेसीबी मशीनों की मदद से मृत पशुओं को बाहर निकाला। मकान मालिक अवतार और रामकुमार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं कालका के अप्पर मोहल्ला में मकान नंबर 241 भारी बरसात के कारण अचानक ढह गया है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed