फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala

लिटिल चैंप टूर्नामेंट: सेंट सोल्जर्स, गुरुकुल की टीम क्वार्टर फाइनल में

Tue, 18 Oct 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 18 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala
लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12 - फोटो : अमर उजाला
लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12 में मंगलवार को गुरुकुल स्कूल, पंचकूला, सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला, बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ और सीएलडीएवी स्कूल पंचकूला की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया।
विज्ञापन


हंसराज पब्लिक स्कूल और चमनलाल डीएवी स्कूल में आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में ट्राइसिटी की 19 टीम भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमर उजाला और शिव शक्ति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। पंचकूला सेक्टर-6 स्थित हंसराज डीएवी स्कूल में खेले गए मुकाबलों में गुरुकुल स्कूल की टीम ने हंसराज डीएवी स्कूल की टीम को शिकस्त दी और सेंट सोल्जर्स स्कूल ने होली चाइल्ड स्कूल की टीम को हराया। 
विज्ञापन


द गुरुकुल सेक्टर-20 और हंसराज डीएवी स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला के बीच खेले गए मैच में गुरुकुल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में हंसराज स्कूल की टीम पांच विकेट पर 118 रन ही बना सकी। गुरुकुल स्कूल के रोहित ने 63 रन बनाए और हंसराज डीएवी स्कूल के पारस ने 69 रन का योगदान टीम के लिया। दोनों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का दूसरा मैच होली चाइल्ड स्कूल मोरनी और सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला के बीच खेला गया। होली चाइल्ड स्कूल मोरनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 87 रन बनाए। इस लक्ष्य को सेंट सोल्जर्स स्कूल की टीम ने 11 ओवर में 88 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस मैच में सेंट सोल्जर्स स्कूल के हरमन को चार विकेट हासिल करने और इसी स्कूल के प्रथम सोढ़ी को 52 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। 

अमर उजाला व शिव शक्ति फाउंडेशन आयोजित कर रहा टूर्नामेंट

Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala
लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12 - फोटो : अमर उजाला
दिन का तीसरा मैच चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 में गुरुकुल स्कूल जीरकपुर और बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ के बीच खेला गया। गुरुकुल जीरकपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 51 रन बनाए। बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 3.4 ओवर में 53 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में बैप्टिस्ट स्कूल के पुनीत को चार विकेट हासिल करने और 18 गेंदों पर 39 रन बनाने के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। 

दिन का चौथा मैच ब्रिटिश स्कूल और सीएलडीएवी स्कूल के बीच खेला गया। ब्रिटिश स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। चमनलाल डीएवी स्कूल की टीम ने 12.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 89 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में सीएलडीएवी के रमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

क्वार्टर फाइनल लाइनअप
हंसराज स्कूल सेक्टर-6
गुरुकुल स्कूल सेक्टर-20 पंचकूला और सॉपिंस स्कूल चंडीगढ़
स्काई वर्ल्ड स्कूल पंचकूला और डीपीएस सेक्टर-40 चंडीगढ़
चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 
ब्लू बर्ड स्कूल पंचकूला और चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11
सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला और बैप्टिस्ट स्कूल सेक्टर-45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed