फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat Order, No DJ Playing in 8 Villages of Bhiwani, Haryana

पंचायत का फरमान, 8 गांवों में नहीं बजेगा डीजे

Mon, 22 Dec 2014 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल (भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहल (भिवानी) Updated Mon, 22 Dec 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Order, No DJ Playing in 8 Villages of Bhiwani, Haryana

सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए पातवान गांव में हुई आठ गांवों के मौजिज लोगों की पंचायत में डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। पंचायती फैसले की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए पंचायत अपने-अपने गांव में लोगों के बीच प्रचार करेगी।

विज्ञापन


पंचायत में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज तथा नकल जैसी बुराइयों जैसे अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया तथा उन पर अंतिम निर्णय अगली पंचायत पर छोड़ा गया। रविवार को पातवान गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित पंचायत में आठ गांवों के अनेक लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


पंचायत में उपस्थित मौजिज लोगों ने कहा कि समाज में बढ़ती बुराइयों से जहां एक ओर सामाजिक तानाबाना बिगड़ हो रहा है वहीं आने वाली पीढ़ियों में संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। जो रूढीवादी परंपरा समाज के विकास में बाधा बनी हुई है उनको बदलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि गांवों में शराब तथा डीजे जैसी बुराइयां लोगों के आपस में झगड़े का कारण बन रही है। इसलिए शुरुआत में इन पर प्रतिबंध लगाना बेहद जरूरी है।

इन गांवों में रहेगा प्रतिबंध
पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ गांव (सुधीवास, पातवान, गरवां, मिठी, सुरपुरा, मोरका, मतानी, मंढोली खुर्द) में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शादी तथा अन्य किसी भी आयोजन में इन गांवों में कोई भी व्यक्ति डीजे नहीं बजाएगा। जो इसका उल्लंघन करेगा उस पर सार्वजनिक तौर पर 51 रुपये का जुर्माना तथा सरकारी कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा मृत्यु भोज को बंद किए जाने तथा मृत्यु शोक को बारह दिन की बजाय सात दिन का किए जाने पर विचार रखे गए। पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि आठ गांव की पंचायत हर तीन महीने में पंचायत आयोजित करेगी तथा दहेज प्रथा, नकल, शराब तथा अन्य सामाजिक बुराइयों पर फैसला लेगी। पंचायत की अध्यक्षता आठ गांव लाखलाण खाप प्रधान पूर्व सरपंच धर्मसिंह सुरपुरा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed