फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat election, supreme court decision not accepted, goes to full bench

पंचायत चुनाव: 'सुप्रीम' फैसला नामंजूर, फुल बैंच में करेंगे अपील

Fri, 11 Dec 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/हिसार।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/हिसार। Updated Fri, 11 Dec 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
panchayat election, supreme court decision not accepted, goes to full bench

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद याचिकाकर्ता फतेहाबाद की राजबाला, हिसार की कमलेश और झज्जर के प्रीतसिंह ने कहा है कि फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में वकीलों से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट की फुल बैंच में अपील करेंगे।

विज्ञापन


हिसार की कमलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर गलत आंकडे़ सुप्रीम कोर्ट में पेश किए हैं। हकीकत में 67 प्रतिशत लोग चुनाव से वंचित हो जाएंगे। लोकतंत्र में इस तरह से चुनाव अधिकार छीनना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


सरकार पहले हर किसी को शिक्षित करे। शत प्रतिशत साक्षरता दर होने के बाद इस तरह का नियम लागू करने पर विचार हो। जनता को जनप्रतिनिधि चुनने का हक होना चाहिए। हम सरकार से भी अपील करेंगे इस फैसले पर पुनर्विचार करे। फिर भी देश की सबसे बड़ी अदालत का जैसा भी फैसला है हम इसे स्वीकार करते हैं। हम सबसे बड़ी देश की जनता की अदालत में भी सरकार के इन थौंपे हुए नियमों को लेकर जाएंगे। मानव अधिकार दिवस के मौके पर लोकतांत्रिक अधिकार छीनने का फैसला आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं की प्रतिक्रिया

panchayat election, supreme court decision not accepted, goes to full bench

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। वकीलों से सलाह-मशविरा किया जाएगा। इसके बाद ही इस दिशा में और कुछ कहा जा सकेगा।
राजबाला, फतेहाबाद
----
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की फुल बैंच में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। प्रदेश की सरकार ने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर गलत आंकडे़ पेश किए। फिर भी देश की सबसे बड़ी अदालत का जैसा भी फैसला है हमें स्वीकार है।
कमलेश, हिसार
----
सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। फैसले पर रिव्यू किया जा सकता है। वकीलों से दूसरी बेंच में दोबारा याचिका दायर करने संबंधी राय ली जाएगी। इसके बाद आगे कदम बढ़ाया जाएगा। सरकार की हठधर्मिता को गांव-गांव जनता के बीच लेकर जाएंगे और सरकार का विरोध करेंगे।
प्रीत सिंह, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed