फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat department alert regarding dengue, instructions to conduct fogging in villages.

Chandigarh News: डेंगू को लेकर पंचायत विभाग अलर्ट, गांवों में फॉगिंग कराने के निर्देश

Mon, 02 Sep 2024 07:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Panchayat department alert regarding dengue, instructions to conduct fogging in villages.
पंचायत विभाग ने अधिकारियों को दी ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय बनाकर फॉगिंग कराने की हिदायत
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में डेंगू के डंक ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी डेंगू पैर पसार रहा है। प्रदेश में डेंगू के मामलों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। लिहाजा, विकास एवं ग्राम पंचायत विभाग ने गांवों में फॉगिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।
विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए कि अगस्त में बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन

पंचायत विभाग के महानिदेशक ने स्पष्ट हिदायत दी कि फॉगिंग कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ जिला परिषद, परिषद सदस्यों और खंड विकास अधिकारी ब्लाॅक समिति सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर फाॅगिंग के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। प्रदेश भर में 6841 गांव और 6200 ग्राम पंचायतों में खाली प्लाॅट और गलियों व नालियों में पानी जमा होने से डेंगू व मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के अलावा चेकिंग अभियान भी चला रहा है। कूलर, घरों के फ्रीज, एसी, गमले व छतों पर इकट्ठा हो रहे पानी के सैंपल भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed