Punjab: पंजाब में 81 हजार 808 पंचों ने ली शपथ, सीएम मान बोले- अपने गांवों को आधुनिक विकास केंद्रों में बदलें
मंगलवार को संगरूर व मालेरकोटला में आयोजित समारोह दौरान नए चुने गए पंचों को शपथ दिलाई गई। संगरूर में जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं आकर पंचों को शपथ दिलाई, वहीं मालेरकोटला में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने 1186 पंचों को शपथ दिलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर व मालेरकोटला में सीएम ने पंचों को दिलाई शपथ
मंगलवार को संगरूर व मालेरकोटला में आयोजित समारोह दौरान नए चुने गए पंचों को शपथ दिलाई गई। संगरूर में जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं आकर पंचों को शपथ दिलाई, वहीं मालेरकोटला में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने 1186 पंचों को शपथ दिलाई।
सीएम मान ने प्रदेश की नई चुनी गई पंचायतों से अपील की कि वे अपने गांवों को ''आधुनिक विकास केंद्रों'' में बदलें। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अपने गांवों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बांटना चाहिए ताकि राज्य सरकार काम शुरू करवा सके। पंचायतें गांवों के समग्र विकास के लिए प्रस्ताव पारित करें जिसके लिए राज्य सरकार उनके हर प्रयास में सहयोग करेगी। ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला होती हैं और नए चुने पंचों को पद की शपथ दिलाना ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने नव-निर्वाचित पंचों को आश्वासन दिया कि गांवों में विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाना सभी का दायित्व है। एक तरफ राज्य के माहौल को सुधारना है और दूसरी तरफ प्रदूषण को रोकना जरूरी है।
मोहिंदर भगत ने दिलाई जालंधर में 5443 नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों को शपथ
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने में एक नई मिसाल कायम की है, क्योंकि यह पंचायत चुनाव गांवों को राजनीतिक गुटों से दूर रखने के लिए राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह बिना करवाई गई। इन बातों का प्रगटावा पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने किया।
वह मंगलवार को गांव जंडियाला के खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पंचों को पद की शपथ दिलाने पहुंचे थे। समारोह के दौरान उन्होंने जिले की 890 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित 5443 पंचों को कैबिनेट मंत्री द्वारा पद की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस कदम से लोगों के बीच आपसी भाईचारा मजबूत होगा। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल, पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अब्दुल बारी सलमानी, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी, जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृत पाल सिंह और आप के सीनियर नेता स्टीफन क्लेयर भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचों से अपील की कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अपने-अपने गांवों में ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित करके पंचायत के फैसलों में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।
पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने नवनिर्वाचित पंचों को गांवों के सर्वांगीण विकास और लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, जिससे गांवों को भी शहरों के बराबर लाया जा सके। मंगलवार को यहां कपूरथला जिले के अतिरिक्त यार्ड जेजे फार्म में नवनिर्वाचित 3127 पंचों को पद की शपथ दिलाते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पंचायत चुनाव बिना पार्टी निशान के करवाने के फैसले से गांवों में भाईचारे का आधार बांधा है। उन्होंने कहा कि पंचायत हमारे लोकतंत्र की सबसे बुनियादी इकाई है, जिसके माध्यम से गांव का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, वहीं गांव के छोटे-छोटे विवादों और मुद्दों को गांव में ही सुलझाया जा सकता है और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से 50 प्रतिशत महिला पंच निर्वाचितों को लड़कियों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए आमंत्रित किया। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को जल्द ही पांच लाख रुपये की ग्रांट जारी की जाएगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित पंचों को देश की संप्रभुता और अखंडता को कायम रखते हुए भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और निष्ठा रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई।