फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani visitors hurl stones at Indian side during beating retreat ceremony amritsar

वाघा बार्डर पर पाकिस्तानियों ने फिर कर दी नापाक हरकत

Wed, 05 Oct 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 05 Oct 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Pakistani visitors hurl stones at Indian side during beating retreat ceremony amritsar
रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानियों ने नापाक हरकत कर दी
पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानियों ने नापाक हरकत कर दी। इसके कारण परेड बीच में ही रोकनी पड़ी और लोगों को भी काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान के बीच भारी तनाव का माहौल है तो दूसरी ओर दोनों देशों के लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति विरोध की भावना देखने को मिल रही है। अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर रविवार शाम हमारे बीएसएफ जवानों पर पाकिस्तानियों ने पत्थर फेंके। बीएसएफ के अफसरों ने इस बारे में पाकिस्तानी रेंजर्स से फ्लैग मीटिंग के लिए कहा है।
विज्ञापन

रिट्रीट सेरेमनी पर फेंका गया पत्थर

Pakistani visitors hurl stones at Indian side during beating retreat ceremony amritsar
वाघा सीमा पर परेड दौरान पाकिस्तान की ओर से भारत की ओर पत्थर फेंका गया और भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। इन दिनों वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी दौरान होने वाली परेड में पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है।

इसके बावजूद भारत की ओर से सेरेमनी जारी है। पत्थर फेंकने के बाद दो मिंनट के लिए परेड तो रूकी लेकिन उक्त टुकड़ा जिप्सम रूपी खाद का निकलने के कारण अधिकारियों ने इसे हलके से लेते हुए सेरेमनी पूरी की। 

सूत्रों के अनुसार आज पाकिस्तान की ओर भारत विरोधी नारे भी सुनने को मिले। इस संबंध में बीएसएफ सुत्रों का कहना था कि जब दोनों ओर तनाव की स्थिति हो तो ऐसी घटनाएं होना आम बात है। ऐसे में वे फूल भी फेंकेंगे तो हमें पत्थर लगेंगें लेकिन इससे जवानों का मनोबल नहीं गिर सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed