फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani theatre group performed 'DARA' at chandigarh

टैगोर थिएटर में ‘दारा’, पाक कलाकारों ने सुनाई औरंगजेब की कहानी

Sat, 23 Jul 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
pakistani theatre group performed 'DARA' at chandigarh
Dara Play at Taigore Theatre - फोटो : amar ujala
सत्ता पाने के लिए कई बार इंसान अपनों की हत्या करवा देता है। वहीं, जब उसे सत्ता प्राप्त होती है तो उसे अपने किए का पछतावा भी होता है। यह दिखाया गया नाटक दारा में। इस नाटक को अजोका थिएटर ग्रुप लाहौर (पाकिस्तान) के  कलाकारों ने पेश किया।
विज्ञापन


टैगोर थिएटर में शनिवार से अदाकार मंच मोहाली व पंजाब संगीत नाटक अकादमी की तरफ से थिएटर फॉर पीस फेस्टिवल हमसाया की शुरुआत हुई। पहले दिन दारा नाटक का मंचन कि या गया। इस नाटक में सिंहासन के लिए शाहजहां के बेटों औरंगजेब और दारा के बीच के सत्ता की जंग को दिखाया गया है। औरगंजेब को लगता है कि दारा बादशाह बनना चाहता है। असल में दारा को सत्ता का लालच बिल्कुल नहीं होता।
विज्ञापन


वह तो बाबा व फकीरों, सूफी-संतों की संगत में होता है। इसके बावजूद औरंगजेब अपने जासूसों को दारा के पीछे लगा देता है। एक दिन वह सोचता है कि पिता ने जब बादशाह बनने के लिए अपनों का कत्ल कर दिया था तो क्यूं न मैं भी ऐसा ही करूं। इसके बाद वह दारा को मारने के लिए चालें चलता है और उसको गलत साबित करवा कर मरवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में जब वह बादशाह बन जाता है तो उसे अपने किए पर बहुत पछतावा होता है। इसके बाद  वह  अपने बेटे को खत  लिखता है। उसमें लिखता है कि बादशाह बनने के लिए  मैंने जो तरीका अपनाया, वह ठीक नही था। इसके लिए उसे अफसोस है।

कव्वाली का दौर चला
नाटक की कहानी केदौरान दारा के सेट पर आने पर कव्वाली सुनने को मिली। जिसे खबार कव्वाल ने पेश किया। वहीं नाटक केलिए बेहतरीन मंच भी सजाया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed