Punjab News: पंजाब में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी, BSF कर रही पूछताछ, ड्रोन ने नशे की खेप भी फेंकी
पंजाब में बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र आ गया था। उससे पूछताछ जारी है। इससे पहले बुधवार को भी बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था। हालांकि पूछताछ के बाद उसे वापस भेज दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने काबू कर लिया है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार की रात 11 बजे व्यक्ति की हलचल सुनाई दी। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ की 71 बटालियन सक्रिय हो गई।
पिलर नंबर 126/20 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाले व्यक्ति को जवानों ने काबू कर लिया। इसकी पहचान अनवर पुत्र तियादीन निवासी बुर्ज जिला लाहौर के तौर पर हुई। बीएसएफ व थाना सराये अमानत खां की पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
पाकिस्तानी ड्रोन सरहद पर फेंक गया दो किलो हेरोइन
उधर, फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव झुग्गे लाल सिंह वाला के खेत से दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन रात में भारतीय सीमा में फेंक गया। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी ड्रोन गुरुवार रात भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक कर लौट रहा था। बीएसएफ ने उसे जमीन पर गिराने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह बीएसएफ ने सर्च अभियान चलाया। सीमांत गांव झुग्गे लाल सिंह वाला के खेत से हेरोइन के पैकेट मिले। इनमें मिली हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। बीएसएफ और पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि ये खेप किस व्यक्ति ने पाकिस्तान से मंगवाई है।