{"_id":"58d7fcd04f1c1ba6091a13bf","slug":"pakistan-stops-indian-soyabean-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय सोयाबीन पर लगाई रोक, भारत के 75 ट्रक पाक में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने भारतीय सोयाबीन पर लगाई रोक, भारत के 75 ट्रक पाक में फंसे
रमेश शुक्ला 'सफर'/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर)
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारतीय सोयाबीन पर लगाई रोक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच अटारी बार्डर (आईसीपी) के रास्ते होने वाले व्यापार पर ग्रहण लगता दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान ने भारत से भेजे 75 ट्रक सोयाबीन को पिछले एक महीने से कस्टम क्लीयरिंग नहीं कर रहा है। फरवरी में भारत से गए 75 ट्रक सोयाबीन पाकिस्तान के तरफ खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। पाकिस्तान की हेल्थ मिनिस्टरी ने भारतीय सोयाबीन में कीड़े होने का सर्टिफिकेट जारी करके लेने से इंकार कर दिया है। मामले में पाकिस्तान के व्यापारियों ने लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसकी तारीख 14 अप्रैल मुकर्रर की गई है।
भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए जहां एक तरफ भारत सरकार अटारी बार्डर पर व्यापार के रास्ते खोलने में तल्लीन है वहीं पाकिस्तान के तरफ से भारतीय व्यापारियों को परेशान करने के लिए व्यापार में नित्य कोई न कोई रुकावटे पैदा कर रहा है। पिछले एक महीने से भारतीय व्यापारियों का करोड़ों का सोयाबीन पाकिस्तान में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है जिसके चलते भारतीय व्यापारियों का पेमेंट पाकिस्तान में फंसा है। यही वजह है कि भारतीय व्यापारी अब पाकिस्तान के अड़ियल रवैये के चलते व्यापार से हाथ पीछे खींच रहा है। जहां अटारी बार्डर के रास्ते व्यापार में 2017 में अब तक कमी आई है वहीं रेल व्यापार भी दोनों मुल्कों के बीच दिनों-दिन कम हो रहा है।
मजीठ मंडी फेडरेशन आफ किरियाना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि पाकिस्तान के कुछ व्यापारी नहीं चाहते कि भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार हो। यही वजह है कि जानबूझकर पाकिस्तान के तरफ से अड़चनें पैदा की जा रही हैं। पिछले बीस सालों से जो सोयाबीन पाकिस्तान जाता रहा है, उस सोयाबीन में कीड़ा बताकर उस पर रोक लगा दी गई है। भारत सरकार को भी अब पाकिस्तान का जवाब उसी तर्ज पर देना चाहएि। दोनों मुल्कों के बीच व्यापार प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान में एक तबका यह ड्रामेबाजी कर रहा है। अगर पाकिस्तान अपना रवैया नहीं बदलता तो भारत सरकार को पाकिस्तान से व्यापार बंद कर देना चाहिए।