फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan releases 92 Indian fishermen before Diwali

Punjab: दिवाली से पहले पाकिस्तान ने 92 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, तीन साल जेल में बिताने पड़े

Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
ajay kumar एजेंसी, अमृतसर
एजेंसी, अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

भारतीय सेना के अधिकारियों ने अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर मछुआरों का स्वागत किया। रिहा किए गए मछुआरों ने बताया कि वे मछली पकड़ने के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे।

विज्ञापन
Pakistan releases 92 Indian fishermen before Diwali
भारतीय मछुआरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली से दो दिन पहले पाकिस्तान सरकार ने 92 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। शुक्रवार देर रात्रि और शनिवार सुबह यह मछुआरे भारत पहुंचे हैं। पाकिस्तानी जेलों में अपनी सजा पूरी करने के बाद यह मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों से रिहा हुए यह मछुआरे अल्लामा इकबाल ट्रेन से लाहौर पहुंचे थे। वहां से उनको पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से वाघा-अटारी बाॅर्डर के माध्यम से भारत भेजा गया है। अटारी बाॅर्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से इन मछुआरों को रिसीव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से आए इन मछुआरों को सारी जांच पड़ताल के बाद रंजीत एवेन्यू स्थित रेडक्राॅस भवन में रखा गया। रविवार को इन मछुआरों को गुजरात उनके राज्य में भेजा जाएगा। गुजरात फिशरी बोर्ड के अधिकारी भी इन मछुआरों की पहचान करने व इन्हें वापस गुजरात लेकर जाने के लिए अमृतसर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए सभी मछुआरे गुजरात राज्य से संबंधित हैं।

यह वह मछुआरे हैं जो मछली पकड़ते समय गलती से पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्र में चले गए थे और वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया था। इनकी किश्तियां और जाल भी पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिए थे। इनमें से बहुत से ऐसे मछुआरे भी हैं जिनकी पूरी सजा करीब पांच से सात माह पहले ही खत्म हो चुकी थी फिर भी पाकिस्तान सरकार की ओर से इन मछुआरों को कई-कई माह के बाद जेलों से रिहा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed