फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pakistan rangers refused to accept diwali sweets from india, attari wagah border

पाकिस्तान ने तोड़ी एक और परंपरा, दिवाली पर नहीं ली भारत से मिठाई, संदेश भेजकर किया इनकार

Mon, 28 Oct 2019 04:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 28 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
pakistan rangers refused to accept diwali sweets from india, attari wagah border
अटारी-वाघा बॉर्डर

भारत में दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान भारतीय सेना की कोशिश रही कि वो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ भी इस खुशी को बांटे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बीएसएफ के अधिकारियों ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पाकिस्तानी रेंजर अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया था ताकि उन्हें भी दिवाली की मिठाई दी जा सके लेकिन पाकिस्तानी रेंजर ने बीएसएफ को संदेश भेजा कि वह इस बार दिवाली की मिठाई स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन


बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर द्वारा पाकिस्तान के साथ जुड़ी आईसीपी अटारी, हुसैनीवाला (फिरोजपुर), सादिक (फाजिल्का), डेरा बाबा नानक और गुरदासपुर से पाकिस्तानी रेंजर के साथ संपर्क स्थापित किया गया था। इन सभी स्थानों से रेंजर ने दिवाली की मिठाई लेने से इनकार करने का संदेश भेज दिया।

विज्ञापन

बता दें कि बीएसएफ ने ईद के अवसर पर पाकिस्तान रेंजर से मिठाई लेने से इनकार कर दिया था। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने आजादी दिवस के अवसर पर भी इंटरनेशनल बॉर्डर अटारी सड़क पर सीमा सुरक्षा बल के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया था। बकरीद के पावन दिवस पर भी पाकिस्तान ने अटारी सीमा पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed