फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan deployed tanks On Indo-Pak Border

तनावः ढोल नगाड़ों की आड़ में पाक ने शुरू की नापाक हरकत, अब यहां तैनात किए टैंक

Thu, 07 Mar 2019 02:45 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर (पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बॉर्डर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistan deployed tanks On Indo-Pak Border
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने ढोल नगाड़ों की आवाज के बीच सरहद पर रातों रात टैंक तैनात कर दिए। हुसैनीवाला बॉर्डर से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने यहां की सीमा के साथ लगते आठ गांव खाली कराए हैं। भारतीय सीमा के ग्रामीण, पाकिस्तान की सीमा पर तेज हुई हलचल मंगलवार रात से ही महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


टैंक की तैनाती के बाद बीएसएफ ने भी सरहद पर गतिविधियां बढ़ा दी हैं, लेकिन ग्रामीणों को अभी किसी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात के समय ढोल नगाड़ों की आवाज के बीच उन्हें टैंकों की आवाज भी लगातार सुनाई दे रही थी। चिंता के कारण रातभर वे सो नहीं पाए। पाकिस्तान की इस हरकत के बाद बुधवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरहद पर सुरक्षा की समीक्षा की। 

विज्ञापन

सीमांत गांव के निवासी तारा सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात पौने 10 बजे उन्हें पाकिस्तानी गांव रजीवाला, महालम व हाकू वाड़ा की तरफ ढोल नगाड़ों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने सोचा कि कुछ दिनों से इन गांवों में सन्नाटा था और लोगों को यहां से हटा दिया था तो अचानक ढोल नगाड़े रात के समय क्यों बजने लगे। 

तारा सिंह ने बताया कि ध्यान से सुनने पर उन्हें ढोल नगाड़े की आवाज के बीच टैंकों की आवाज सुनाई पड़ी। इस दौरान बाहर आए तो बॉर्डर पर पाक सेना के वाहनों के दौड़ने की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पाक पर कोई भरोसा नहीं है। 1965 और 1971 में भी धोखे से पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था। 1971 में भारत की तरफ सेना के जवान पार्टी कर रहे थे तो पाक ने जंग छेड़ दी थी।

प्रशासन ने स्थापित किए आठ रिलीफ कैंप 
प्रशासन ने पूरे जिले में आठ रिलीफ कैंप स्थापित किए हैं। यहां ब्लाक विकास पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बराड़ और जिला परिषद् के सचिव गुरमीत सिंह ढिल्लों की ड्यूटी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed