फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan attempts to attack Chandigarh and seven cities of Punjab

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक: चंडीगढ़ और पंजाब के सात शहरों पर हमले की कोशिश, लुधियाना और जालंधर भी टारगेट पर

Thu, 08 May 2025 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 May 2025 04:37 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से बुधवार-वीरवार रात को चंडीगढ़ और पंजाब के सात शहरों पर हमले की कोशिश की गई, लेकिन उसकी यह कोशिश भारतीय सेना ने नाकाम कर दी। 

विज्ञापन
Pakistan attempts to attack Chandigarh and seven cities of Punjab
खेत में पड़ा मिसाइल का टुकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए हैं। भारत की तरफ से की गई इस एयर स्ट्राइक के बाद दुश्मन देश बौखलाया हुआ है। अब पाकिस्तान अपनी औकात से बाहर जाकर भारत के शहरों पर हमला करने की हिमाकत कर रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से बीती रात भारत में मिसाइल हमला करने की कोशिश की गई है। हालांकि उसकी इस कोशिश का भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई शहरों को टारगेट किया गया था। पाकिस्तान के निशाने पर पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने भारत के अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना आदि शहरों में ड्रोन्स और मिसाइल से हमले की नाकाम कोशिश की थी। पाकिस्तान ने आदमपुर, पठानकोट, बठिंडा, चंडीगढ़ में स्थित सैन्य ठिकानों पर भी हमले की नापाक कोशिश की, लेकिन सभी हमले नाकाम कर दिए गए। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई ठिकानों पर मौजूद एयर डिफेंस रडार सिस्टम को निशाना बनाया।




भारत की सीमा से सटे पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा है। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

भारत के 15 शहरों को निशाना बना रहा था पाकिस्तान
पीआईबी की तरफ से वीरवार दोपहर जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार 7 और 8 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। इनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी और भुज शामिल थे। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिये इन स्थानों को निशाना बनाया। हालांकि, काउंटर यूएएस और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारत ने इन हमलों को निष्क्रिय कर दिया। हमलों को निष्क्रिय करने के बाद मलबे को बरामद कर लिया गया है। अमृतसर के चार गांवों में मिसाइलों के अवशेष भी मिले हैं, जिन्हें सेना ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: गुरदासपुर में रात में नहीं जलेंगी लाइट, रोजाना आठ घंटे रहेगा ब्लैक आउट, क्यों लिया ऐसा फैसला?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed