पाक मंत्री ने दिया पंजाबी सैनिकों को भड़काने वाला बयान, कैप्टन बोले- भारत के मामलों से दूर रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी द्वारा भारतीय सेना में पंजाबियों को बगावत के लिए उकसाने को लेकर किए गए भड़काऊ ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को अपने काम से वास्ता रखने और भारत के अंदरूनी मामलों से दूर रहने की सलाह दी।
पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किए ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासनबद्ध और राष्ट्रवादी फोर्स है। उन्होंने कश्मीर मामले में दखल देने की लगातार कोशिशों के लिए भी पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी हिस्सा है और रहेगा।
बता दें कि, पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि, मैं भारतीय सेना में सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अन्याय / जुल्म का हिस्सा होने से इनकार करें और कश्मीर में कर्तव्य से इनकार करें।
ਮੈਂ ਇੰਡੀਅਨ ਆਰਮੀ ਵਿਚ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬੀ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇੰਡੀਅਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਜ਼ਲੂਮ ਕਸ਼ਮੀਰੀਆਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਜ਼ੁਲਮ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਪਣੀ ਆਰਮੀ ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿਓ !!
I appeal to all Punjabis in Indian army to refuse to be part of injustice/zulm and deny duty in Kashmir — Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) August 13, 2019