{"_id":"633480c60462e239603392ed","slug":"pak-drone-threw-weapons-in-firozpur-of-punjab-police-found-ak-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: सरहद पर पाक ड्रोन ने फेंके हथियार, पुलिस को खेत में मिली एके-47, दो मैगजीन व 60 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: सरहद पर पाक ड्रोन ने फेंके हथियार, पुलिस को खेत में मिली एके-47, दो मैगजीन व 60 कारतूस
Wed, 28 Sep 2022 10:43 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:43 PM IST
सार
मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के करीब एक किसान अपने खेतों में काम कर रहा था। उसी समय भारतीय क्षेत्र में आसमान में मंडरा रहे पाक ड्रोन ने एक बैग फेंका, जो खेत में आकर गिरा। बैग के गिरने की आवाज वहां काम कर रहे किसानों को सुनाई दी।
विज्ञापन
पाक ड्रोन ने फिरोजपुर में फेंके हथियार
- फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमांत गांव आरिफके के खेतों में पाक ड्रोन हथियारों से भरा बैग फेंककर वापस लौट गया। इसकी भनक बीएसएफ तक को नहीं लगी। खेत में कार्य कर रहे किसान को ऊपर से कोई चीज गिरने की आवाज सुनाई दी, जिस के बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
बीएसएफ व पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान दौरान खेत से एक सफेद रंग का बैग मिला, जिसमें एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन और 60 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उन अराजक तत्वों की तलाश कर रही है, जिन्होंने उक्त सामग्री पाक से मंगवाई है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के करीब एक किसान अपने खेतों में काम कर रहा था। उसी समय भारतीय क्षेत्र में आसमान में मंडरा रहे पाक ड्रोन ने एक बैग फेंका, जो खेत में आकर गिरा। बैग के गिरने की आवाज वहां काम कर रहे किसानों को सुनाई दी। इस संबंधी किसान ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान नहीं चल सका, लेकिन उक्त एरिये को घेर लिया गया। जैसे ही सुबह हुई, वहां पर सर्च अभियान चलाया गया तो एक सफेद रंग का बैग मिला। उसे खोलने पर एके-47, एक राइफल, दो मैगजीन और 60 कारतूस मिले हैं।
जानकारों का कहना है कि पुलिस उन अराजक तत्वों का सुराग लगाने में जुटी है, जिन्होंने पाक तस्करों से उक्त सामग्री मंगवाई है। पुलिस उस एरिया के नजदीक के सभी मोबाइल की लोकेशन तलाशने में जुटी है, यहां कौन-कौन व्यक्ति उपस्थित था, उनसे पूछताछ की जा रही है।
तरनतारन: पाकिस्तान से आया ड्रोन खदेड़ा
पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने मंगलवार देर रात भारतीय सरहद में ड्रोन भेजा। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने फायरिंग करके व रोशनी बम दाग कर ड्रोन को वापस पाकिस्तान जाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से बीते 4 दिन से लगातार ड्रोन भेजे जाने से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, तरनतारन की बीओपी अमरगढ़ में मंगलवार रात 10 बजे के करीब ड्रोन की आवाज सुनी गई थी। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बटालियन 103 के जवान गश्त पर थे। आवाज सुनने के बाद जवानों ने रोशनी बम दागा और फायरिंग शुरू कर दी। करीब 5 से 7 मिनट तक ड्रोन भारतीय सरहद में रहा। बीएसएफ के जवानों ने 20 राउंड फायरिंग की और पांच रोशनी बम दागे। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में चला गया। सुबह जवानों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं ड्रोन देखे जाने की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।