फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pak army boat found in ravi river BSF gives a big statement

अमृतसर में मिली पाकिस्तान की नाव, बीएसएफ ने दिया बड़ा बयान

Wed, 05 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pak army boat found in ravi river BSF gives a big statement
अमृतसर के दरियाई इलाके में मिली पाक रेंजर्स की नाव - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर जिले के सेक्टर के तहत आते दरियाई इलाके रानियां में पाक रेंजर्स की एक नाव संदिग्ध अवस्था में घुस आई। इसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में लेकर घुसपैठ की आशंका से सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है। हालांकि बीएसएफ ने इससे किसी तरह के खतरे से इंकार किया है।
विज्ञापन


बीएसएफ के डीआईजी (जी) आरएस कटारिया ने बताया कि रानियां के आगे रेयर कक्कड़ पोस्ट के पास मंगलवार सुबह 4.45 बजे ड्यूटी पर तैनात जवानों को रावी दरिया के बीच में यह नाव दिखी। पास जाकर सर्च किया तो वह रेत में फंसी हुई थी। उस पर एक प्लास्टिक का रस्सा और लकड़ी का एंकर पड़ा हुआ था। हरे रंग की पुरानी सी इस नाव की लंबाई करीब 15 फुट और चौड़ाई छह फुट है। नाव में छोटा सा पाकिस्तानी झंडा, मुल्तान की बनी कैंडी और तीन फुट लंबा एक पॉकेट भी मिला है। 
विज्ञापन

बीएसएफ ने किसी तरह की घुसपैठ से किया इंकार

Pak army boat found in ravi river BSF gives a big statement
पाक की किश्ती भारतीय सीमा में मिलते बीएसएफ में मची खलबली - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ ने संभावना जताई है कि रात को दरिया में पानी का लेबल करीब 3.50 फुट बढ़ गया था, संभवत: वह उधर बांधी हुई हो और पानी के बहाव में इधर आ गई। उन्होंने बताया कि फ्लैग मीटिंग बुला कर पाक रेंजर्स को इससे अवगत करवा दिया गया है।

उन्होंने माना की उनकी नाव बह कर आ गई थी। फिलहाल उस नाव को मंगलवार को उनके हवाले कर दिया जाएगा। डीआईजी ने किसी भी इंसानी घुसपैठ को खारिज करते हुए यह भी कहा कि इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की गहन सर्च की गई मगर कुछ नहीं मिला।

 दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि नाव खुद नहीं आई बल्कि उसे एक व्यक्ति चला कर लाया जिसके पास एक बैग था। भारतीय सीमा में घुसने के बाद सुबह हो गई थी और वह नाव के रेत में फंस जाने के बाद कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed