फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paddy will be purchased in Punjab till December 7

Punjab: पंजाब में सात दिसंबर तक खरीदी जाएगी धान, प्रदेश सरकार के आग्रह पर डीएफपीडी ने बढ़ाई समय सीमा

Fri, 01 Dec 2023 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

इस साल जुलाई में बाढ़ के कारण पंजाब के कई भागों में धान की बुवाई में हुई देरी के चलते कटाई का काम काफी देरी से शुरू हुआ और राज्य के कई हिस्सों में अब तक धान की कटाई चल रही है। इस कारण राज्य सरकार द्वारा धान खरीद बंद करने के बाद भी मंडियों में किसानों द्वारा धान लाने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Paddy will be purchased in Punjab till December 7
धान

विस्तार

पंजाब सरकार के आग्रह पर केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (डीएफपीडी) ने राज्य में धान खरीद की समय-सीमा 7 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अब तक राज्य की खरीद एजेंसियों ने राज्य भर में लगभग 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। किसानों के खातों में एमएसपी के आधार पर 39,400 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके विभाग को धान खरीद की समय-सीमा बढ़ाने के लिए डीएफपीडी के समक्ष मामला उठाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि डीएफपीडी ने राज्य के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और धान खरीद की अवधि 7 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में गन्ने का रेट बढ़ा: प्रति क्विंटल 11 रुपये का इजाफा, सीएम मान बोले-शुभ संकेत... पर किसान फिर नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल जुलाई में बाढ़ के कारण पंजाब के कई भागों में धान की बुवाई में हुई देरी के चलते कटाई का काम काफी देरी से शुरू हुआ और राज्य के कई हिस्सों में अब तक धान की कटाई चल रही है। इस कारण राज्य सरकार द्वारा धान खरीद बंद करने के बाद भी मंडियों में किसानों द्वारा धान लाने का सिलसिला जारी है। इस साल डीएफपीडी की ओर से 31 नवंबर 2023 को जारी संदेश के जरिए धान खरीद की समय सीमा 1 अक्तूबर से 30 नवंबर 2023 तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया है। 

कटारूचक्क ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में चल रही कटाई के मद्देनजर खरीद प्रक्रिया की समय-सीमा को बढ़ाना जरूरी था और यह मुख्यमंत्री के निजी प्रयासों के स्वरूप ही संभव हुआ है। किसानों की ओर से मंडियों में लाए गए धान का एक-एक दाना खरीदने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कटारूचक्क ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडियों में धान की फसल लाने वाले किसानों के लिए निर्विघ्न खरीद को सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed