फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   overspeed truck hit padeller, injured

तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से पैदल व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Tue, 12 Nov 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
overspeed truck hit padeller, injured
चंडीगढ़। दड़वा स्थित गरचा लाइट प्वाइंट के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क के काफी दूर जाकर गिरा। राहगीरो ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे फौरन जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से यूपी के गाजीपुर निवासी रामकरस (60) के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने 304ए समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में ट्रक पटियाला नंबर की है और यह कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब 7.55 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि दड़वा के गरचा लाइट प्वाइंट के पास सड़क हादसा हुआ है। सूचना पर दड़वा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक रेलवे लाइट प्वाइंट की ओर से दड़वा की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि गरचा लाइट प्वाइंट पर ट्रक रेड लाइट जंप करने लगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा पैदल व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। जबकि रामकरस बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। वहीं पुलिस अब लाइट प्वाइंट व आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed