फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   other

अब.. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के बेटे को कुत्ते ने काटा

Mon, 02 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
other
मौलीजागरा स्थित विकास नगर में कुत्तों के झुंड ने अब भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष कुमार मौर्या के 11 वर्षीय बेटे राजन को काट लिया। शोर मचाया तो लोगों ने झुंड को राजन से दूर किया। राजन को मनीमाजरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात तक इलाज चला। सवाल यह है कि आखिर इन आवारा कुत्तों का शिकार लोग कब तक बनते रहेंगे। जबकि नगर निगम और प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। सुभाष कुमार मौर्या ने बताया कि वह मौलीजागरां स्थित विकास नगर में परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा राजन पांचवीं क्लास का छात्र है। रात करीब 9 बजे वह मार्केट गया था। लौटते वक्त मकान नंबर 1488 के पास पहुंचा तो कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला बोल दिया। इस दौरान राजन ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद किसी तरह से कुत्तों के झुंड को राजन से दूर किया गया लेकिन तब तक कुत्तों ने उसकी बाईं टांग में काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed