फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   organically in graveyard due to Bury of sayra

कब्रिस्तान में शायरा का शव दफनाने का विरोध, हंगामा

Mon, 18 Jan 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
organically in graveyard due to  Bury of sayra

मनीमाजरा के कब्रिस्तान मेंरविवार शाम को शायरा का शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़की का शव दफनाया जा सका।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों पंचकूला निवासी मनोहर लाल गुप्ता नामक व्यक्ति की कार की डिग्गी से बोरे में एक लड़की का शव बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। इस मामले में गुप्ता के साथ ही राजन और पायल को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शव की पहचान मुंबई निवासी शायरा बानो के रूप में हुई। रविवार को शायरा का शव दफनाने के लिए खुद्दाम ए मिल्लत सभा के लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। खुद्दाम ए मिल्लत सभा के प्रधान मोहम्मद इकराम दलील देते रहे कि पंचकूला पुलिस ने शव दफनाने के लिए दिया है लेकिन दूसरा पक्ष उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पंचकूला पुलिस का पत्र दिखाने की मांग करते रहे। इसकी सूचना मिलने पर मनीमाजरा थाने के कार्यकारी एसएचओ रोहित कुमार भी कब्रिस्तान पहुंच गए। उन्होंने पंचकूला पुलिस से शव को दफनाने का पत्र मंगवाकर लोगों को दिखाया इसके बाद ही लोग शांत हुए । उसके बाद शाम को शव दफना दिया गया।

 शव दफनाने का विरोध करने वालों से बात की गई तो मनीमाजरा निवासी ताज मोहम्मद ने कहा कि वे लोग शव को दफनाने का विरोध नही कर रहे थें बल्कि पंचकूला पुलिस द्वारा जारी परमिशन लेटर दिखाने की मांग कर रहे थे। मामला काफी संवेदनशील है  और शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बाद फिर पुलिस कोई विवाद न खड़ा कर दे इसलिए परमिशन की कॉपी देखना चाहते थे।

बताया गया है कि सायरा की तीन बहने हैं और उसके पिता अब नहीं हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने परिवार वालों को आर्थिक मदद का भी भरोसा दिया था। लेकिन वह नहीं आए। आखिरकार पुलिस ने मुस्लिम परंपराओं तहत सायरा का अंतिम संस्कार मनीमाजरा स्थित कब्रिस्तान में कराया।


अजीत कुमार, एसएचओ पंचकूला सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन ने बताया कि सायरा बानो का परिवार मुंबई  में रहता है। लड़की के परिजनों को वीरवार को ही सायरा की हत्या की सूचना दे दी गई थी। लेकिन शनिवार तक मुंबई से  कोई शव लेने नहीं आया। जिसके बाद संस्था को शव का संस्कार करने के लिये सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed