फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders issued to open UIET and Center for Systems Biology

यूआईईटी और सेंटर फॉर सिस्टम बायोलॉजी खोलने के आदेश जारी

Tue, 12 Oct 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to open UIET and Center for Systems Biology
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने सोमवार को दो और विभागों के परास्नातक (पीजी) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विभाग खोलने के निर्देश जारी किए। इसमें यूनिवर्सिटी इंस्ट्टीयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और सेंटर फॉर सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइंफार्मेटिक्स के विभाग शामिल हैं। कोरोना निर्देशों के कारण छात्रावासों में एक कमरे में एक ही विद्यार्थी को ठहराया जा रहा है, इसलिए कम ही विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा दी जाएगी। विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

पीयू की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को अभिभावकों से अनुमति पत्र लेना होगा कि उनका बच्चा सरकार की ओर से जारी सभी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करेगा। इसके साथ ही उन्हें विभाग के चेयरपर्सन को अंडरटेकिंग देना होगा कि कभी भी जरूरत पड़ने पर वे छात्रावास खाली कर देंगे। छात्रावास लेने वाले विद्यार्थियों को 72 घंटे के भीतर की कोविड-19 आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। विद्यार्थियों को वर्तमान हालातों के चलते एक कमरे में एक छात्र के रहने की ही अनुमति दी जाएगी। वहीं हालात सामान्य होते ही पहले की तरह की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed