फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to release salaries

Chandigarh News: लिपिकों की हड़ताल अवधि को छुट्टी मानकर वेतन जारी करने के आदेश

Thu, 07 Sep 2023 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Order to release salaries
बोले-35 छुट्टियों को ड्यूटी अवधि मानने के लिए जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जुलाई-अगस्त माह में 42 दिन तक हड़ताल में रहे लिपिकों की मांग पर सरकार ने ड्यूटी अवधि को छुट्टी की अवधि मानते हुए सभी विभागों को वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं। इससे लिपिकों को रुका हुआ वेतन मिल सकेगा। लिपिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए आश्वासन अनुसार 42 दिन में से 35 दिन को ड्यटी अवधि मानने संबंधी आश्वासन को पूरा करने की मांग की है।
लिपिक एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि लिपिकों की हड़ताल समाप्ति से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि हड़ताल की अवधि में 7 दिन की छुट्टियां काटी जाएंगी। शेष 35 दिन को ड्यूटी अवधि मानकर वेतन जारी किया जाएगा। 15 अगस्त को हुए समझौते के बावजूद अभी तक वेतन जारी करने के आदेश जारी नहीं हुए थे। इस कारण लिपिक लगातार सीएम के आश्वासन को पूरा करने की मांग कर रहे थे। बुधवार को मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया। इसमें सभी विभागाध्यक्षों को कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान लागू किया गया काम नहीं तो वेतन नहीं का नियम लागू न करके अब छुट्टियों की अवधि मानी जाएगी। इसीलिए सभी विभागाध्यक्ष लिपिकों का इस अवधि का वेतन जारी करें। इसके साथ-साथ इस अवधि को सेवा बाधा भी नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन


इस फैसले पर लिपिक एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि वेतन मिलने से लिपिकों को राहत मिलेगी। लिपिक अब 35 दिन की छुट्टियों को ड्यूटी अवधि मानने के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द वेतन नियमों के लिए गठित समिति की बैठक जल्द बुलाए। लिपिकों ने विभिन्न विभागों से तथ्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। ताकि समिति की बैठक में लिपिकों द्वारा किए जाने वाले कार्याें की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed