फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration handed over action plan to CPCB in order to improve air quality

चंडीगढ़ में हवा की गुणवता सुधारने को यूटी प्रशासन ने सीपीसीबी को सौंपा एक्शन प्लान, यहां पढ़िए

Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
UT Administration handed over action plan to CPCB in order to improve air quality
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए चंडीगढ़ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को अपना एक्शन प्लान सौंपा है। प्रशासन ने बताया है कि चंडीगढ़ में करीब 200 किमी साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं और एक्यूआई को लोगों तक पहुंचाया है। इसके अलावा सड़कों की साफ-सफाई के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे देश भर में ‘इंटरनेशल डे ऑफ क्लीन एयर एंड ब्लू स्काइज’ मनाया गया। इस दिन को मनाने का मकसद यह रहा कि हर वर्ग के लोगों को जागरूक किया जा सके कि साफ हवा और आसमान हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार ने भी इसके लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत वर्ष 2024 तक एयर क्वालिटी में सुधार के लिए काम किया जाना है। इसी प्रोग्राम को देखते हुए यूटी प्रशासन ने भी सीपीसीबी को अपना एक्शन प्लान जमा किया है। इसके तहत चंडीगढ़ की हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए जाने हैं।
विज्ञापन


इसमें साइकिल ट्रैक का निर्माण, ऑटोमेटेड मशीनों के साथ सड़कों की सफाई, कंस्ट्रक्शन एंड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाना, घरेलू और वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए अधिकतम एलपीजी, पीएनजी कवरेज करना, एयर क्वालिटी इंडेक्स के प्रति लोगों को जागरूक करना, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू करना और पेवर ब्लॉक्स को कम करके ग्रीनरी गतिविधियों को अधिक बढ़ावा देना आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने इस दिन शहरवासियों से अपील की है कि साफ हवा और आसमान के लिए हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। बोर्ड के सदस्य देवेंदर दलाई ने शपथ ली कि वर्ष 2024 तक पीएम 2.5 व पीएम 10 20 से 30 प्रतिशत तक कम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed