{"_id":"59cbfde04f1c1ba0538b4b91","slug":"order-for-income-tax-department-to-check-property-of-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईडी और आयकर विभाग को डेरे की संपत्ति व आय के साधनों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी और आयकर विभाग को डेरे की संपत्ति व आय के साधनों की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ram rahim
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी को डेरे की संपत्ति और आय केसाधनों की जांच के आदेश दिए हैं। जबकि डेरे की जांच करने वाले जज ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में डेरे को क्लीन चिट दे दी है।
हाईकोर्ट ने डेरे की आय के बारे में सरकार से पूछा कि इस दिशा में कोई जांच करवाई गई है या नहीं। इस पर सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने कहा कि डेरामुखी मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल था। बताया गया कि डेरामुखी ने जो फिल्में बनाई हैं उसमें और बॉलीवुड सहित अन्य कई जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा लगा है। साथ ही कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिनके माध्यम से यह काम किया जाता था।
इस पर हाई कोर्ट ने आयकर विभाग और ईडी को जांच के आदेश दे दिए। कोर्ट ने कहा कि रिटायर सेशन जज एकेएस पवार जो रिपोर्ट केंद्र और हरियाणा सरकार को सौंपेंगे वह रिपोर्ट आयकर और ईडी के अधिकारी अगर जरूरत लगे तो देख सकते हैं।

कमिश्नर ने दी है डेरे को क्लीनचिट
राम रहीम
- फोटो : File Photo
कमिश्नर ने दी है डेरे को क्लीनचिट
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरसा के दोनों मुख्य डेरों की जांच का जिम्मा सेवानिवृत्त सेशन जज एकेएस पवार को सौंपा था । पवार ने प्राथमिक तौर पर डेेरे को क्लीन चिट दे दी है। हाईकोर्ट ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि डेरों की जांच पूरी की जा चुकी है।
डेरे की जांच के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। लेकिन अभी रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। थोड़ा समय दिया जाए ताकि वे रिपोर्ट का इंडेक्स और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर सकें। इस पर कोर्ट ने पूछा कि कोई ऐसी जगह तो नहीं थी जहां जांच न करने दी गई हो? इस पर पवार ने कहा कि डेरे की ऐसी कोई भी जगह नहीं छोड़ी गई जिसकी जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन किसी पोस्टमार्टम से कम नहीं था।