फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orange alert for heavy rain today, water level of Sukhna Lake two feet away from the danger mark

Chandigarh News: आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट दूर

Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Orange alert for heavy rain today, water level of Sukhna Lake two feet away from the danger mark
चंडीगढ़। शहर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और वीरवार को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, सुखना लेक का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह खतरे के निशान से महज दो फीट दूर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सुखना लेक में बुधवार को जलस्तर 1161 फीट तक पहुंच गया, जबकि लेक का फ्लड गेट 1163 फीट के जलस्तर पर खोला जाता है। यदि बारिश तेज होती है, जलस्तर दो फीट और बढ़ता है तो प्रशासन को फ्लड गेट खोलने का निर्णय लेना पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। बुधवार की सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की। उसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे लेकिन और बारिश नहीं हुई। हल्की बारिश के बावजूद मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


सीजन में अब तक सामान्य से 48 फीसदी ज्यादा बारिश
इस साल एक जून से अब तक 322.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 48.2 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा बताता है कि इस बार मानसून काफी सक्रिय है और आने वाले दिनों में और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने वीरवार के लिए तेज बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश और जलभराव की संभावना को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed