फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition rearing cows residential area complaint corporation person Sports Complex

रिहायशी इलाके में गाय पालने का विरोध, निगम को शिकायत, स्पोटर्स कांप्लेक्स के पास एक व्यक्ति ने पाल रखी है 70 से अधिक गाय

Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition rearing cows residential area complaint corporation person Sports Complex
मनीमाजरा। रिहायशी इलाके में गाय रखने के मामले में सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम को शिकायत की है। इस बारे में सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट जय और रवि पासवान ने बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास एक व्यक्ति ने 70 से ज्यादा गाय रखी हुई हैं। वह इनका दूध दोहने के बाद इन्हें बाहर सड़क पर छोड़ देता है। यह गाय कॉलोनी में बहुत नुकसान करती है। पिछले हफ्ते से तीन गाय मर चुकी हैं। यही नहीं इन मरी हुई गायों को कोई नहीं उठा रहा है। इससे इलाके में भयंकर बीमारी फैलने का डर बना है।
विज्ञापन

इस बारे में सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि जब चंडीगढ़ में जानवर पालना मना है तो इस आदमी पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। इसे किसकी शह मिली हुई है। रवि पासवान ने कहा कि उन्होंने सैनेटरी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह सरोया को फोन करके मरी हुई गाय उठवाई जिसे मरे हुए 10 घंटे से ज्यादा हो गए थे। उन्होंने कहा कि अगर यह व्यक्ति दूध बेचकर पैसे कमाता है तो गायों को खाना-पिलाना, दवाई देना और उनकी देखभाल करना भी तो उसकी ही जिम्मेदारी बनती है। इस व्यक्ति की गायों को पकड़कर गोशाला में छोड़ना चाहिए और चंडीगढ़ और आसपास गंदगी फैलाने के एवज में उस पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed