फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opposition alleges misappropriation of government funds on roadshow organized by aam aadmi party in punjab

विवादों में मान का रोड शो: विपक्ष ने लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कार्यक्रम में 1000 सरकारी बसें हुईं शामिल

Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Mar 2022 10:41 PM IST
सार

रोड शो एट अमृतसर शीर्षक के साथ वायरल इस चिट्ठी में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव की ओर से आदेश दिए गए हैं। इसमें सूबे के सभी जिला अधिकारियों सहित विशेष सचिव राजस्व को रोड शो के प्रबंधों के लिए धन खर्च करने के लिए कहा गया है। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि 23 जिलों से 2-2 लाख रुपये डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के खाते में जमा किए जाएं।

विज्ञापन
opposition alleges misappropriation of government funds on roadshow organized by aam aadmi party in punjab
इन्ही बसों में बैठाकर आप कार्यकर्ताओं को लाया गया था अमृतसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 92 सीटें जीत कर सत्ता काबिज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) का पहला रोड शो ही विवादों में आ गया। रोड शो में वित्तीय राशि सरकारी खर्च से किए जाने की चिट्ठी वायरल होने के बाद विपक्ष ने आप को अपने निशाने पर लिया है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सुखपाल खैरा ने यह वायरल चिट्ठी अपने ट्वीटर पर शेयर कर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


रोड शो एट अमृतसर शीर्षक के साथ वायरल इस चिट्ठी में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव की ओर से आदेश दिए गए हैं। इसमें सूबे के सभी जिला अधिकारियों सहित विशेष सचिव राजस्व को रोड शो के प्रबंधों के लिए धन खर्च करने के लिए कहा गया है। चिट्ठी में यह भी लिखा है कि 23 जिलों से 2-2 लाख रुपये डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के खाते में जमा किए जाएं।
विज्ञापन


रोड शो में कार्यकर्ताओं और लोगों को पहुंचने के लिए आसानी हो इसके लिए परिवहन सचिव को कोट किया गया है कि वह आवागमन के लिए बसों का प्रबंध करें। इस चिट्ठी के वायरल होने के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक ने आरोप लगाया है कि यह पूरी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग है। पंजाब पहले से ही कर्जदार है। इसके बाद प्रचार प्रसार के लिए सरकारी धन का प्रयोग करना पंजाब के लोगों के लिए नाइंसाफी है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस पैसे को सरकारी खजाने में जमा कराने की मांग की है। खैरा ने कहा कि आप ने सत्ता संभालने से पहले ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 सरकारी बसें हुईं शामिल
विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि रोड शो में 1000 के करीब सरकारी बसें शामिल हुईं हैं। यह राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित रोडवेज डिपो से आप कार्यकर्ताओं को लेकर अमृतसर पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed