फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opinion of opposition party on Congress manifesto

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर विपक्ष का हमला

Thu, 02 Oct 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 02 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
opinion of opposition party on Congress manifesto

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के जारी होने के साथ विपक्षी दलों ने घेरना शुरू कर दिया है। इनेलो ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है।

विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने दस साल का समय दिया था और इस दौरान सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा पाई और झूठे वादे करने के अलावा और कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को पहले से की गई घोषणाओं को मात्र दोहराने का प्रयास बताते हुए कहा कि आज कांग्रेस जिलों में विश्वविद्यालय और सब जगह कॉलेज बनाने एवं छात्र संघ चुनाव करवाने की बात करती है लेकिन पिछले दस साल से उन्हें यह काम करने से किसने रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि घोषणा पत्र में कुछ भी नहीं नया नहीं है। यादव ने कांग्रेस के घोषण पत्र को नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संकल्प जिसमे हर व्यक्ति को घर, बेरोजगार को स्किल डेवलपमेंट, महिलाओं की सुरक्षा जैसे बिंदुओ  की नकल बताया। यादव का कहना है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग को ठगने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed