{"_id":"66cfd042ab22e31c99003df4","slug":"operators-of-immigration-company-cheated-6931-lakhs-from-8-people-case-chandigarh-news-c-16-pkl1043-502630-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों ने 8 लोगों से 69.31 लाख ठगे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों ने 8 लोगों से 69.31 लाख ठगे, केस
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से 69.31 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-17डी स्थित वस्ट इमिग्रेशन कंपनी के संचालक कुलवीर सिंह समेत अन्य के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट व धोखाखड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। कंपनी के संचालकों पर पिछले कुछ महीनों में इस तरह के करीब 6 मामले पहले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में न्यू कॉलोनी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में सोशल मीडिया में वस्ट कंपनी का विज्ञापन देखा था। इसके बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनकी बात दमनप्रीत और राजविंद्र कौर से हुई। बात करने पर दोनों ने कनाडा का वर्क वीजा लगवाने और वहां भेजने के लिए 9.60 लाख रुपये मांगे। उन्होंने दिसंबर 2022 में कंपनी को 9.60 लाख रुपये दे दिए। दो-तीन महीने बाद वर्ष 2023 में कंपनी की ओर से व्हाट्सएप पर एक स्पांसरशिप लेटर भेजा गया जो बाद में फर्जी निकला।
उन्होंने अपनी पत्नी व बेटे को भी कनाडा साथ ले जाने के लिए उनके दस्तावेज भी कंपनी को दिए थे। कंपनी के संचालकों ने दावा किया था कि वे 3 से 5 महीने में कनाडा सरकार से उनकी भी अप्रूवल करवा देंगे लेकिन बाद में दमनप्रीत और राजविंद्र कौर का फोन बंद आने लगा। फिर वह चंडीगढ़ सेक्टर-17डी स्थित कंपनी के कार्यलय पहुंचे लेकिन वहां भी ताला लगा मिला। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके अलावा पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरलाल सिंह समेत 8 लोगों से 69.31 लाख रुपये ठग कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
कंपनी संचालकों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फरवरी 2024 में अंबाला निवासी महिला ने कंपनी के संचालक कुलवीर सिंह और दो कर्मचारियों पर विदेश भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था। वहीं, जून महीने में पानीपत निवासी देवेंद्र कुमार ने कुलवीर, रीत, दमनप्रीत और अन्य के खिलाफ 7.45 लाख और वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश निवासी व्यक्ति ने 2.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।
सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाते थे लोगों को
कंपनी के संचालक सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। आरोपी विदेश में ड्राइवर, कारपेंटर, पलम्बर, मैकेनिक, सुपरवाइजर, इंजीनियर, टीचर, कुक, शेफ, वेल्डर, फाॅर्मर, नर्स समेत अलग-अलग पदों की नौकरी का विज्ञापन देते थे। भोलेभाले लोग विज्ञापन झांसे में फंसकर दिए गए नंबर पर बातचीत करते थे और आरोपी उन्हें बातों में फंसाकर पैसे ऐंठ लेते थे।