Operation Amritpal: बठिंडा रेंज में 70 लोग गिरफ्तार, कपूरथला में पुलिस का फ्लैग मार्च, एक हिरासत में
बठिंडा रेंज में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एडीजीपी सुरिंदर सिंह परमार ने दी है। उन्होंने कहा कि हम अलर्ट पर हैं। स्थिति शांतिपूर्ण है। लोगों में विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोगों ने हमें बहुत समर्थन दिया है और आशा है कि वे हमारा सहयोग करते रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन भी तेज कर दिया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकारा था और कहा था कि अगर अमृतपाल देश के लिए खतरा है तो 80 हजार पुलिस के जवान क्या कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें- अमृतपाल एक चेहरे अनेक: भेष बदलने का शक, पुलिस ने जारी की कई तस्वीरें, लुक आउट सर्कुलर भी निकाला
उधर, बठिंडा रेंज में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एडीजीपी सुरिंदर सिंह परमार ने दी है। उन्होंने कहा कि हम अलर्ट पर हैं। स्थिति शांतिपूर्ण है। लोगों में विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोगों ने हमें बहुत समर्थन दिया है और आशा है कि वे हमारा सहयोग करते रहेंगे।
Punjab | In Bathinda range, we arrested 70 people and sent them to jail. We are on alert. The situation is peaceful. Flag march being done to instil confidence among people. People have supported us a lot & hope they will continue to cooperate with us: Surinder Pal Singh Parmar,… pic.twitter.com/biT5xuehd6
— ANI (@ANI) March 22, 2023
यह भी पढ़ें- Punjab: अमृतपाल के चाचा पर एक और FIR, परिवार को बंधक बना सरपंच के घर में रुका, TV पर देखता था न्यूज
कपूरथला में पुलिस का फ्लैग मार्च, एक हिरासत में
कपूरथला में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानो फ्लैग मार्च निकाला। वहीं संदिग्ध क्षेत्रों में छानबीन भी की। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य जिले में अमन-शांति बनाए रखना है, ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब न कर सके। पुलिस का जिलेभर में फ्लैग मार्च जारी है और जनता पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक युवक को फगवाड़ा स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया है।