फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Openly Voilating of Election Publicity Rules

यहां सरेआम हो रहा प्रचार नियमों का उल्लंघन

Sat, 12 Apr 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 12 Apr 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Openly Voilating of Election Publicity Rules
लोकसभा चुनावों में सभी नियमों को ताक पर रखकर उम्मीदवार अपना-अपना प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद निर्वाचन अधिकारी एवं निगम अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन


होर्डिंग को देखते समय लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है। ताजा मामला फेज-7-8 की मुख्य लाइटों के पास सामने आया। जहां शोरूम की छत पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंबिका सोनी के बड़े-बड़े बैनर एवं होर्डिंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जो कि नियमों के बिल्कुल विपरीत है। लेकिन अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि हाईकोर्ट का भी साफ कहना है कि इस तरह बैनर और होर्डिंग नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर उमाशंकर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा है तो उन्हें तुरंत हटाया जाएगा। जिक्रयोग है कि निगम ने कुछ समय पहले शोरूमों और बूथों के ऊपर लगे बड़े-बड़े बोर्ड, होर्डिंग उतरवा दिए थे।


इतना ही नहीं होर्डिंग न उतारने वालों को नोटिस तक जारी किए गए थे। इसके बाद दुकानदारों को होर्डिंग उताने पड़े थे। इस दौरान निगम ने अपनी विज्ञापन पॉलिसी बनाई थी। जिसमें प्रचार के लिए विशेष जगह तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed