फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Open the doors of God, do the pray by keeping social distancing

खुले भगवान के द्वार, सोशल डिस्टेंसिंग रखकर करें दीदार

Mon, 08 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Open the doors of God, do the pray by keeping social distancing
चंडीगढ़। 78 दिन तक शहर के धार्मिक स्थल बंद रहने के बाद अब सोमवार से खुल जाएंगे। इसके लिए सभी धार्मिक सभाओं और प्रबंधक कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिर भी कोरोना से बचने के लिए लोगों को ध्यान रखना होगा। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों को पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है। पुजारियों और सेवादरों को ड्यूटी समझा दी गई है। सभी धार्मिक संस्थाओं ने कई दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधक कमेटियों ने मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की है। दर्शन के लिए स्थान भी चिह्नित कर दिए हैं। फर्श पर सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए निशान लगाए गए हैं। वहीं उन्होंने श्रद्धालुओं अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापना कमेटी सेक्टर-22 के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी, प्रधान अमरजीत सिंह सहगल, मुख्य प्रवक्ता परमदीप सिंह भबात, रजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, गुरिंदर सिंह ओबराय, जसबीर सिंह उप्पल, विक्की चड्ढा आदि ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिनके पास मास्क नहीं होंगे, उन्हें गुरुद्वारा साहिब की ओर से दिए जाएंगे। वहीं साबुन से हाथ धोने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया है। दरबार हॉल में बैठने के स्थान पर भी विशेष निशान लगाए गए हैं ताकि सामाजिक दूरी बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़े रखने की सुविधा नहीं मिलेगी
सेक्टर-29 के गुरुद्वारा के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते ही सैनिटाइजर मिलेगा। संगत को सिर ढकने के लिए रूमाल या दुपटटा साथ लेकर आना होगा। जोड़े (जूते, चप्पल) अपनी गाड़ी में उतारकर आने होंगे या बाहर उतारकर आने होंगे। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार इनकी देखभाल करेंगे।
सेक्टर-34 के गुरुद्वारा में पैर से दबाकर धो सकेंगे हाथ
सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव तेजवंत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग होगी। माथा टेकने की जगह शीशा रख गया है। जैसे ही संगत माथा टेककर खड़े होगी, उसे तुरंत वाइपर सैनिटाइज किया जाएगा ताकि किसी और को परेशानी न हो। संगत के बैठने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। महिलाएं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रसाद चिमटे से दिया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में किसी भी चीज को हाथ लगाने की जरूरत नहीं होगी। पानी का नल भी पैर से दबाने पर खुल जाएगा।
सेक्टर-30 के महाकाली मंदिर में सैनिटाइज के बाद मिलेगा प्रवेश
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि मंदिर को सैनिटाइज किया गया है। मंदिर के मुख्य हॉल में बिछाए कालीन को हटा कर फर्श पर सामाजिक दूरी का निशान लगाया गया है। मंदिर में आने-जाने के अलग अलग रास्ते होंगे। प्रवेश करते ही भक्तों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए सेवादारों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। मंदिर में किसी को भी पात्र नहीं दिया जाएगा। वे अपने घर से ही लोटा या किसी चीज में पानी लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं।
आने-जाने के लिए की अलग रास्ते की व्यवस्था
सेक्टर 30 के शिवशक्ति मंदिर को रविवार को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। वहां थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइज, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन में लगने के बाद ही प्रार्थना की अनुमति दी जाएगी। मंदिर के प्रधान शकुंतला शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं के मंदिर में आने-जाने का रास्ता अलग होगा। महासचिव सुभाष तलवार ने कहा प्रशासन के निर्देशानुसार मंदिर में किसी शिवलिंग, मूर्तियों, धार्मिक किताबों का छूने की अनुमति नहीं होगी।
दूर से कर पाएंगे बाबा जी के दर्शन
साई मंदिर सेक्टर-29 के प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि सोमवार से मंदिर खुल जाएगा। भक्त सुबह साढ़े छह बजे से दूर से ही बाबा जी के दर्शन कर पाएंगे। बाहर से प्रसाद या फूल माला मंदिर में नहीं लाने दी जाएगी।

आज से खुलेंगी शहर की सभी मस्जिदें
जामा मस्जिद सेक्टर-45 के इमाम कारी शमशेर अली कासमी ने बताया कि सोमवार से आम लोगों के लिए शहर की सभी मस्जिदें खुल जाएंगी। सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शहर की सभी मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। वहीं, जामा मस्जिद मनीमाजरा के मौलाना इमरान और मोहम्मद नोमान ने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ाने को लेकर प्रशासन की जो भी गाइडलाइंस हैं, उनका पालन किया जाएगा। दरी की जगह फर्श पर नमाज होगी। लोगों को घर से ही वजु करने आना होगा। इसके अलावा मस्जिद में सैनिटाइजेशन का काम हर नमाज के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed