फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only Eco-friendly goods will be sold in Prarambh shop in Sector-17, Chandigarh

Chandigarh: सेक्टर-17 में खुली ऐसी दुकान... जहां मिलेगा सिर्फ इको-फ्रेंडली सामान, निगम नहीं लेगा कोई किराया

Thu, 10 Aug 2023 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि प्रारंभ के माध्यम से हमारा लक्ष्य जिम्मेदार उपभोक्तावाद और पर्यावरण प्रबंधन की संस्कृति बनाना है। यह स्टोर न केवल टिकाऊ उत्पाद पेश करेगा बल्कि एक शैक्षिक मंच के रूप में भी काम करेगा।

विज्ञापन
Only Eco-friendly goods will be sold in Prarambh shop in Sector-17, Chandigarh
इको फ्रेंडली सामान को देखते मेयर अनूप गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास ट्राइसिटी की पहली ऐसी दुकान खुली है, जहां सिर्फ इको फ्रेंडली सामान मिलेगा। प्रारंभ नामक यह दुकान नगर निगम की तरफ से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को आवंटित की गई है। दुकान में कम्पोस्टेबल कैरी बैग, कटलरी, कपड़े के थैले, पर्यावरण अनुकूल अगरबत्ती समेत कई उत्पाद बेचे जाएंगे। मेयर अनूप गुप्ता ने आयुक्त आनिंदिता मित्रा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इस दुकान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: बीमार पत्नी की तीमारदारी में जुटे नवजोत सिद्धू... अपने हाथों से खिला रहे खाना, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


प्रारंभ दुकान का प्राथमिक लक्ष्य दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) के सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास (एसएम एंड आईडी) घटक के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित एक टिकाऊ उत्पाद की दुकान स्थापित करना है। उद्घाटन के बाद मेयर ने कहा कि स्थिरता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करके हम समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प चुनने और चंडीगढ़ के लिए एक हरित भविष्य में योगदान करने के लिए सशक्त बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि प्रारंभ के माध्यम से हमारा लक्ष्य जिम्मेदार उपभोक्तावाद और पर्यावरण प्रबंधन की संस्कृति बनाना है। यह स्टोर न केवल टिकाऊ उत्पाद पेश करेगा बल्कि एक शैक्षिक मंच के रूप में भी काम करेगा, जो टिकाऊ जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा और व्यक्तियों को पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

दुकान से लोग खरीद सकेंगे ये सामान
  • कम्पोस्टेबल कैरी बैग: ये बैग बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किए गए हैं, जिनका निपटान काफी आसान होता है।
  • कटलरी: बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण-अनुकूल कटलरी विकल्प मिलेंगे, जैसे बांस या कंपोस्टेबल सामग्री से बने बर्तन।
  • कपड़े के थैले: कपड़े के थैलों का उपयोग खरीदारी करने और कई बार सामान ले जाने के लिए किया जा सकता है, जिससे प्लास्टिक कचरा कम होता है।
  • अगरबत्ती: पर्यावरण अनुकूल और प्राकृतिक अगरबत्तियां उपलब्ध होंगी। ये रसायनों के उपयोग के बिना प्राकृतिक सामग्रियों से बनाई गई हैं।
  • इसके अलावा मोमेंटो, पेंटिंग, फोटो फ्रेम, राखी, दीवार पेंटिंग समेत कई सामान भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed