फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online studies in PU from today

चंडीगढ़: पीयू में ऑनलाइन पढ़ाई आज से, समय पर होंगी नए सत्र की परीक्षाएं

Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Online studies in PU from today
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पढ़ाई तीन अगस्त से शुरू होगी। सितंबर तक नए सेशन के छात्र भी इस पढ़ाई से जुड़ जाएंगे। इन छात्रों के सामने ऑनलाइन पढ़ाई में आने वाली बाधाओं का निपटारा नोडल अधिकारी करेगा। पीयू में एक नोडल अधिकारी की तैनाती की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


पीयू ने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कराई लेकिन प्रारंभिक चरण होने के कारण यह पूरी तरह कारगर नहीं हो पाई। तमाम समस्याओं का छात्रों को सामना करना पड़ा। वहीं शिक्षकों को भी यह प्लेटफार्म समझ में नहीं आया। हालांकि शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने की ट्रेनिंग दी गई है। नोट्स बनाने से लेकर वीडियो तक कैसे बनाएंगे, यह सब सिखाया गया है।
विज्ञापन


पहले से समस्याएं कम आएंगी, लेकिन उन समस्याओं के निस्तारण के लिए भी एक नोडल अधिकारी होगा। छात्र जब चाहे अपनी शिकायतें मेल या फोन के जरिये उन्हें बता सकेंगे। 3 अगस्त से नोडल अधिकारी की तैनाती पीयू प्रशासन करने की तैयारी में जुटा है। इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाने वाली शिक्षण सामग्री का दुरुपयोग न हो, इस पर पीयू की टीम नजर रखेगी। वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय नए शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं समय पर करवाएगी। तैयार किए गए शैक्षिक कैलेंडर में इसको शामिल कर दिया है। इससे छात्रों का समय बर्बाद नहीं होगा। साथ ही उन्हें समय पर रिजल्ट व डिग्रियां मिल सकेंगी। इस बार कोरोना के कारण मई-जून में होने वाले सेमेस्टर एग्जाम पीयू नहीं ले पाई। कुछ छात्रों ने परीक्षाओं की तैयारी की थी तो कुछ ने नहीं। 

कुछ प्रमोट की मांग कर रहे थे। सत्र लगातार लेट होता देखकर यूजीसी ने आदेश दिए कि पहले व दूसरे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट कर दिया जाए। विश्वविद्यालय अपने स्तर से इसके लिए गाइडलाइंस तैयार कर लें और मानक बना लें। इसी को ध्यान में रखकर छात्रों को प्रमोट किया जा रहा है। यह केवल एक ऑप्शन है। 

शिक्षा का आधार परीक्षा से जुड़ा है। इसी को ध्यान में रखकर पीयू अगले शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं समय पर कराने के लिए तैयार है। दिसंबर में पहले सेमेस्टर एग्जाम होंगे। उसके बाद मई व जून में एंड सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन अपने कैलेंडर के मुताबिक ही परीक्षाएं करवाने के लिए तैयारी कर रहा है। साथ ही नए शैक्षिक सत्र का संचालन भी उसी तरह से किया जाएगा ताकि सब कुछ समय के मुताबिक हो सके।

पांच अगस्त के बाद रिसर्च स्कॉलर्स को बुला सकता है पीयू
पीयू अपने रिसर्च स्कॉलर्स को पांच अगस्त के बाद कैंपस आने की अनुमति दे सकता है। इसके लिए शिक्षक लगातार पीयू प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने फिर पीयू प्रशासन को अपने अपने सुझाव भेजे हैं। इसमें कहा है कि एक साथ सभी स्कॉलर्स को न बुलाकर रोस्टर के अनुसार बुलाया जा सकता है।

पीयू में 700 से अधिक रिसर्च स्कॉलर हैं। इनके रिसर्च प्रारंभिक हैं तो किसी का अंतिम चरण में। लॉकडाउन के कारण सभी रिसर्च का कार्य प्रभावित हो गया। यह किसी भी क्षेत्र का भ्रमण नहीं कर पाए और न ही इन्हें गाइड मिल सके। फोन पर जरूर शिक्षकों ने इनकी बात हो रही है लेकिन उनके द्वारा लिखे गए थिसिस की जांच शिक्षक नहीं कर पा रहे हैं। लगातार शिक्षकों पर दबाव बढ़ रहा है। 

रिसर्च का काम समय पर पूरा न होने के कारण रिसर्च स्कॉलर्स पासआउट भी नहीं हो पाएंगे और डिग्री भी नहीं मिलेगी। ऐसे में शिक्षकों ने पीयू प्रशासन से फिर आग्रह किया है। कहा है कि जब विद्यार्थी हॉस्टलों में रुके हुए हैं तो रोस्टर के अनुसार रिसर्च स्कॉलर्स को भी पीयू बुलाया जाए। इसके लिए रास्ते निकाले जा सकते हैं। हर विभाग अपने-अपने रिसर्च स्कॉलर्स को सप्ताह में दो बार बुला सकते हैं। इससे समस्या का कुछ हद तक हल निकलेगा। अब पीयू प्रशासन आगामी कार्य योजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed