{"_id":"5cb58e53bdec2214530fb7a4","slug":"online-sale-purchase-of-stamp-papers-in-chandigarh-after-lok-sabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः लोग घर बैठे खरीद सकेंगे स्टांप पेपर, पांच मिनट में मिल जाएगा, जानिए कैसे और कब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः लोग घर बैठे खरीद सकेंगे स्टांप पेपर, पांच मिनट में मिल जाएगा, जानिए कैसे और कब से
Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
स्टांप पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन स्टांप पेपर की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने पर मंथन कर रहा है। इससे लोगों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा और लोग घर बैठे स्टांप पेपर खरीद सकेंगे। फिलहाल चुनाव आचार संहिता के चलते इस योजना को धरातल पर आने में समय लगेगा चंडीगढ़ प्रशासन मई में चुनाव बाद इस योजना को शुरू करने की कवायद में है। यह प्रक्रिया शुरू होते ही बाद शहरवासियों को केवल पांच मिनट में स्टांप पेपर मिल जाएंगे।
इस संदर्भ में चंडीगढ़ प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने बताया स्टांप बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए इसे ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोग घर सें ही ऑनलाइन आवेदन कर देंगे। लोगों को लाइन में लगने से भी छुटकारा मिल जाएगा। स्टांप पेपर की ऑनलाइन बिक्री के लिए सोमवार को यूटी प्रशासन के होम सेक्रेटरी और चंडीगढ़ प्रशासन के अफसरों के बीच एक मीटिंग हुई। इसमें चुनाव के बाद स्टांप पेपर की बिक्री करने पर सहमति बन गई है।
ऑनलाइन स्टांप पेपर बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगइन करना होगा, जहां स्टांप पेपर खरीदने वालों को अपनी पूरी जानकारी जैसे की नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार नंबर आदि इस सॉफ्टवेयर में रजिस्टर करना होगा। साथ ही यह जानकारी देनी होगी कि कितने रुपये का स्टांप पेपर चाहिए। सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्रड ई मेल आईडी पर सरकार की नोडल एजेंसी स्टांप पेपर का लिंक भेजेगी, जिस पर पहले ही स्टांप नंबर होगा। आपको केवल घर बैठे उसका ऑनलाइन प्रिंट निकलवाना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में पांच मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा।

रोज 12 हजार रुपये तक की होती है बिक्री
चंडीगढ़ में रोजाना करीब 8 से 12 हजार रुपये तक के स्टांप पेपर इस्तेमाल किए जाते हैं। रेंट एग्रीमेंट से लेकर एफिडेविट के रूप में भी स्टांप पेपर काम में आता है। साथ ही लाइसेंस बनवाने, प्रापर्टी सेल व परचेज व अन्य कामों के साथ साथ सेल डीड, मैरिज रजिस्ट्रेशन, पेइंग गेस्ट के समय आदि में भी स्टांप पेपर का इस्तेमाल होता है।
ऐसे होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
यूटी प्रशासन की ओर से इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी के साथ टाइअप किया है। यह एजेंसी ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को घर बैठे ऑनलाइन स्टांप पेपर मुहैया कराने का काम करेगी।
500 रुपये तक का स्टांप ऑनलाइन खरीद सकेंगे
इस साफ्टवेयर के माध्यम से लोग घर बैठे 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का स्टांप पेपर ऑनलाइन खरीद सकेंगे। स्टांप पेपर मिल जाने के बाद लोग संबंधित दस्तावेज को तैयार कर सीधा नोटरी के पास लेकर जा सकेंगे।
इसलिए लगी रहती है भीड़
प्रशासन ने करीब 4 साल पहले ई संपर्क केंद्रों पर स्टांप पेपर उपलब्ध करने की सेवा शुरू की थी। स्टांप पेपर की खरीद फरोख्त में कई खामियां सामने आने के बाद यूटी प्रशासन ने ई संपर्क केंद्रों में स्टाम्प पेपर की सेवा शुरू की थी लेकिन इस सेवा के शुरू होने के बाद भी बहुत से लोग स्टांप वेंडर्स से स्टांप पेपर ले रहे हैं। इसके चलते अब भी स्टांप वेंडर्स के पास बहुत भीड़ लगी रहती है।