{"_id":"0ed75bc4ac12a07cf7d1fb0c07b24af4","slug":"onion-price-hiked-in-chandigarh-problem-for-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हुआ प्याज, अभी और रुलाएगा, जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हुआ प्याज, अभी और रुलाएगा, जानें कब मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज का रेट अभी और रुलाएगा। करीब 15 दिन तक कोई राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि अगले महीने के पहले हफ्ते ही नई फसल आएगी। पिछले सप्ताह के मुकाबले में अभी प्याज का रेट 15 रुपये किलो और बढ़ चुका है। शहर के बाजारों में प्याज 50 रुपये बिक रहा है, जबकि सेक्टर-26 मंडी में मंगलवार को प्याज परचून में ही 45 रुपये किलो बिका। मार्केट कमेटी के अनुसार शहर में प्रतिदिन 36 टन प्याज की खपत होती है।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ रहा रेट
इस समय शहर में नासिक से प्याज की सप्लाई आ रही है। आढ़तियों के अनुसार इस समय स्टोर किया हुआ प्याज आ रहा है और वहां पर मौसम ठीक न होने का भी विपरीत असर रेट पर पड़ रहा है। पिछले सप्ताह बाजार में प्याज की कीमत 35-40 रुपये प्रति किलो थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने लगाए थे सस्ते प्याज के स्टाल
पिछले सीजन में जब प्याज का रेट 60 रुपये पहुंच गया था तो प्रशासन ने खुद सस्ते प्याज के स्टाल लगाए थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। उस समय तो प्याज और आलू बेचने के लिए शहर में मोबाइल वैन भेजी जाती थी।
विज्ञापन
सस्ते प्याज की करेंगे मांग
मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी का कहना है कि वह प्रशासन से अपील करेंगे कि पिछले साल की तरह इस बार सस्ते प्याज की मोबाइल वैन शहर में चलाई जाएगी।
इसलिए रेट कम होने की उम्मीद
मार्केट कमेटी और आढ़तियों के अनुसार अगले माह नासिक से नई प्याज की फसल आनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में प्याज की फसल उतर जाएगी। इस कारण प्याज के रेट में गिरावट आ जाएगी।