फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One youth died and six injured in a road accident in Firozpur

Firozpur News: ट्राले ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत, छह जख्मी

Fri, 06 Oct 2023 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 07:06 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार महिलाओं का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली पर 50 लोग सवार थे। ये सभी मनरेगा के तहत कहीं काम करने जा रहे थे। ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली पलटने से बच गई, चार महिलाएं जख्मी हुई हैं।

विज्ञापन
One youth died and six injured in a road accident in Firozpur
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव करी कलां के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौजवान की मौत हो गई और छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर की तरफ से धान की बोरियों से लदा ट्राला आ रहा था। जैसे ही गांव करी कलां के पास पहुंचा तो सामने से दो नौजवान बाइक पर आ रहे थे। ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्राला लेकर वहां से भाग रहा था कि सामने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई। दूसरी तरफ से एक और बाइक आ रही थी, जो ट्राले के अगले टायर तले आ गई। इसमें एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदर सिंह के रूप में हुई है। पहली बाइक पर सवार नौजवानों की पहचान हरप्रीत सिंह व दलबीर सिंह निवासी अबोहर के तौर पर हुई है, दोनों गंभीर जख्मी हो गए। ये लोग बाइक पर बाबा बुड्ढा के सालाना मेले में जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार महिलाओं का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली पर 50 लोग सवार थे। ये सभी मनरेगा के तहत कहीं काम करने जा रहे थे। ट्रैक्टर पलट गया और ट्राली पलटने से बच गई, चार महिलाएं जख्मी हुई हैं। थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी रवि कुमार पुलिस पार्टी समेत हादसा स्थल पर पहुंचे और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed