फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one year ban on seven national wrestling players of haryana

7 नेशनल प्लेयरों ने कर दिया ऐसा काम, शर्म से झुक जाएगा मां-बाप का सिर, जानें मामला

Fri, 09 Mar 2018 09:59 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Fri, 09 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
one year ban on seven national wrestling players of haryana
काम का तनाव
7 नेशनल प्लेयरों ने ऐसा काम कर दिया कि उनके मां-बाप का सिर शर्म से झुक जाएगा। करियर भी दांव पर लगाया और बेइज्जती भी झेली। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। जयपुर में पिछले माह हुई जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलने के लिए सात ओवरएज पहलवानों ने अपनी उम्र कम करने के लिए कागजों में फर्जीवाड़ा किया।
विज्ञापन


इनमें से एक पहलवान ने चैंपियनशिप में मेडल भी जीता है। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर भारतीय कुश्ती संघ ने एक महिला पहलवान समेत सातों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है और जीतने वाले से मेडल वापस ले लिया है। इनमें से चार पहलवान हरियाणा के हैं। जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 22-25 फरवरी तक जयपुर में हुई थी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 17-20 साल तक उम्र के पहलवान भाग ले सकते हैं। चैंपियनशिप में 20 साल की बजाय 26-27 साल के पहलवान कागजों में फर्जीवाड़ा कर खेलने उतरे। जांच हुई तो एक महिला और छह पहलवान ऐसे मिले, जिन्होंने उम्र कम करने के लिए कागजों में फर्जीवाड़ा किया और साथ ही बिना कुश्ती संघ से एनओसी लिए दूसरे राज्य से खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक पहलवान की उम्र तो ठीक थी, लेकिन वह बिना एनओसी दूसरे प्रदेश से खेल रहा था। इन सभी सात पहलवानों पर भारतीय कुश्ती संघ ने फरवरी 18 से एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

इन पहलवानों पर लगा प्रतिबंध

one year ban on seven national wrestling players of haryana
कुश्ती प्रतीक फोटो
- रोहतक, हरियाणा का मंजीत (ग्रीको रोमन, 130 किलो), उम्र 25 साल : पहले कर्नाटक-हरियाणा से खेल चुका है। इस बार चंडीगढ़ से खेलकर कांस्य जीता। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर मेडल वापस लिया।
- भिवानी, हरियाणा की मीनू (50 किलो) उम्र 22 साल : हरियाणा से खेलती थी, इस बार दिल्ली की ओर से खेली।
- हरियाणा का सुमित मलिक (फ्री स्टाइल, 61 किलो), उम्र 21 साल 10 माह : पहले हरियाणा-छत्तीसगढ़-दिल्ली से खेला, अब चंडीगढ़ से खेल रहा था।
- हरियाणा का वीरेंद्र (ग्रीको रोमन, 71 किलो), उम्र 27 साल : हरियाणा से खेल रहा था।
- महाराष्ट्र का संतोष यादव (ग्रीको रोमन, 55 किलो), उम्र 25 साल : पहले महाराष्ट्र-गुजरात से खेलता था, इस बार यूपी से खेला।
- दिल्ली का दीपक (फ्री स्टाइल, 70 किलो), उम्र 20 साल 4 महीना : दिल्ली से खेल रहा था।
- यूपी का सुमित (ग्रीको रोमन, 97 किलो), उम्र 19 साल : दिल्ली से खेल रहा था।

जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में उम्र कम करने को कागजों में फर्जीवाड़े पकड़े गए हैं। कुछ पहलवान बिना एनओसी दूसरे प्रदेश से खेले। इनमें से एक मेडल भी जीत चुका था। इन सभी पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
- विनोद तोमर, जनरल सेक्रेटरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed